प्रशासनमध्यप्रदेश

कटनी पुलिस कंट्रोल रूम में हुई जनसुनवाई  35 शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के सख्त निर्देश

कलयुग की कलम से राकेश यादव

कटनी पुलिस कंट्रोल रूम में हुई जनसुनवाई  35 शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के सख्त निर्देश

कलयुग की कलम कटनी -जिला पुलिस द्वारा मंगलवार को पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में जिलेभर से बड़ी संख्या में नागरिक अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने प्रत्येक फरियादी की शिकायत गंभीरता से सुनी और संबंधित थाना एवं शाखा प्रभारियों को समयबद्ध, निष्पक्ष तथा विधिसम्मत जांच के निर्देश दिए।

जनसुनवाई में कुल 35 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें भूमि विवाद, पारिवारिक कलह, मारपीट, धोखाधड़ी, साइबर अपराध, महिला उत्पीड़न तथा थानों से संबंधित शिकायतें प्रमुख रहीं। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि सभी प्रकरणों की प्राथमिकता के आधार पर जांच कर शीघ्र निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा।

अधिकारियों ने बताया कि जनसुनवाई का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को थानों के अनावश्यक चक्कर से राहत दिलाना और पुलिस-जन संवाद को मजबूत बनाना है। इस पहल से लोगों की समस्याएं सीधे वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंच रही हैं, जिससे पारदर्शिता और विश्वास दोनों में वृद्धि हो रही है।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि ऐसे जनसुनवाई कार्यक्रम आगे भी नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे, ताकि नागरिकों की शिकायतों का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

Related Articles

Back to top button