प्रशासनमध्यप्रदेश

जनसुनवाई में उमड़ा जनविश्वास कलेक्टर आशीष तिवारी ने 138 आवेदनों पर की सुनवाई, त्वरित निराकरण के निर्देश

कलयुग की कलम से राकेश यादव

जनसुनवाई में उमड़ा जनविश्वास कलेक्टर आशीष तिवारी ने 138 आवेदनों पर की सुनवाई, त्वरित निराकरण के निर्देश

कलयुग की कलम कटनी -जिले में जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर आशीष तिवारी ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में पहुंचे 138 आवेदकों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और संबंधित अधिकारियों को शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए।

इस दौरान संयुक्त कलेक्टर जितेन्द्र पटेल, उपसंचालक खनिज रत्नेश दीक्षित, जिला रोजगार अधिकारी डी.के. पासी, जिला प्रबंधक लोक सेवा दिनेश विश्वकर्मा, जिला पंजीयक पंकज कोरी, जिला आबकारी अधिकारी विभा मरकाम, जिला श्रम अधिकारी के.वी. मिश्रा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

अवैध उत्खनन में लिप्त ट्राली जब्त करने के निर्देश

ग्राम बिलहरी के ग्रामीणों ने आवेदन देकर शासकीय भूमि एवं मुक्तिधाम पर अवैध खनन की शिकायत की। प्रशासन द्वारा कब्जा हटाए जाने के बावजूद उत्खनन में प्रयुक्त जेसीबी मशीन एवं ट्रैक्टर-ट्राली पर कार्रवाई न होने की बात सामने आई।कलेक्टर ने उपसंचालक खनिज को तत्काल जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

 नजूल भूमि के धारणाधिकार का मामला

अल्फटगंज निवासी अब्दुल सत्तार ने नजूल भूमि के धारणाधिकार से जुड़ी समस्या के समाधान की मांग की। इस पर कलेक्टर ने प्रभारी अधिकारी नजूल को नियमानुसार कार्रवाई कर प्रकरण का निराकरण करने को कहा।

 सहकारी कर्मचारियों के वेतन विसंगति का मुद्दा

मध्यप्रदेश सहकारी समिति कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष ने विक्रेता कर्मचारियों के वेतन में विसंगतियों को दूर करने की मांग की।

कलेक्टर ने सहायक आयुक्त सहकारिता को शासन निर्देशों के अनुसार कार्रवाई कर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग

ग्राम पंचायत धूरी (बहोरीबंद) की सरपंच हेमलता एवं पंचों ने खसरा नंबर 2060 की शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत की। इस भूमि पर प्रस्तावित सामुदायिक भवन का निर्माण प्लिंथ लेवल तक हो चुका है, परंतु कब्जे के कारण कार्य बाधित है।

कलेक्टर ने एसडीएम बहोरीबंद को प्रकरण की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए आवश्यक निर्णय लेने के निर्देश दिए।

 जनसुनवाई बनी समाधान का प्रभावी मंच

जनसुनवाई के माध्यम से आमजन को अपनी समस्याएं सीधे प्रशासन तक पहुंचाने का अवसर मिल रहा है। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त आवेदनों का समयसीमा में निराकरण सुनिश्चित कर लोगों का विश्वास बनाए रखें।जनसुनवाई प्रशासन और जनता के बीच संवाद का सशक्त माध्यम बनकर उभर रही है, जिससे पारदर्शिता और जवाबदेही को बढ़ावा मिल रहा है।

Related Articles

Back to top button