प्रशासनमध्यप्रदेश

कटनी में जोश और जुनून का संगम: झिंझरी पुलिस लाइन ग्राउंड में अग्निवीर भर्ती रैली में उमड़ा युवाओं का सैलाब

कलयुग की कलम से राकेश यादव

कटनी में जोश और जुनून का संगम: झिंझरी पुलिस लाइन ग्राउंड में अग्निवीर भर्ती रैली में उमड़ा युवाओं का सैलाब

कल की कलम कटनी -देशसेवा का जज्बा और वर्दी पहनने का सपना लिए सैकड़ों युवाओं ने कटनी के झिंझरी स्थित पुलिस लाइन ग्राउंड में आयोजित भारतीय सेना की अग्निवीर भर्ती रैली में उत्साहपूर्वक भाग लिया। 14 फरवरी की रात आयोजित इस भर्ती प्रक्रिया में कुल 762 अभ्यर्थी शामिल हुए, जिन्होंने अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

जिलेवार आंकड़ों के अनुसार सिंगरौली से 70, मऊगंज से 216, सीधी से 292, मैहर से 168 तथा डिंडोरी से 16 युवाओं ने फिजिकल और मेडिकल परीक्षण में भाग लिया। मैदान में सुबह से ही युवाओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। सेना के निर्धारित मानकों के अनुरूप दौड़, शारीरिक दक्षता परीक्षण और स्वास्थ्य परीक्षण की प्रक्रिया सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराई गई।

भर्ती रैली में शामिल सभी अभ्यर्थी पहले ही सेना की कॉमन एंट्रेंस टेस्ट की लिखित परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके हैं। यहां उनके दस्तावेजों का सत्यापन भी सावधानीपूर्वक किया गया। पूरी प्रक्रिया पारदर्शिता और सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हो रही है, जिससे प्रतिभागियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

भर्ती स्थल पर प्रशासन और सेना के अधिकारियों की निगरानी में व्यवस्थाएं चुस्त-दुरुस्त रहीं। युवाओं में देशसेवा के प्रति उत्साह स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। कटनी में आयोजित यह रैली न केवल युवाओं के सपनों को नई दिशा दे रही है, बल्कि क्षेत्र में सकारात्मक ऊर्जा और गर्व का वातावरण भी निर्मित कर रही है।

Related Articles

Back to top button