प्रशासनमध्यप्रदेश

नशे के सौदागरों पर पुलिस का प्रहार: 2 किलो गांजा सहित पन्ना के दो तस्कर धराए बिलहरी पुलिस की चिखला रोड पर घेराबंदी, मोटरसाइकिल भी जप्त—आरोपी जेल भेजे गए

कलयुग की कलम से राकेश यादव

नशे के सौदागरों पर पुलिस का प्रहार: 2 किलो गांजा सहित पन्ना के दो तस्कर धराए बिलहरी पुलिस की चिखला रोड पर घेराबंदी, मोटरसाइकिल भी जप्त—आरोपी जेल भेजे गए

कलयुग की कलम कटनी -जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बिलहरी (कुठला) पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने पन्ना जिले के दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 2 किलोग्राम अवैध गांजा तथा एक मोटरसाइकिल जप्त की है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

पुलिस को देख भागे, घेराबंदी कर पकड़े गए

पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, सीएसपी सुश्री नेहा पच्चीसिया एवं कुठला थाना प्रभारी श्री राजेंद्र मिश्रा के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी बिलहरी श्री सुयश पाण्डेय पुलिस बल के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे।

इसी दौरान बिलहरी–चिखला रोड स्थित पहाड़ी क्षेत्र के पास मोटरसाइकिल क्रमांक MP 35 ML 8148 पर सवार दो युवक संदिग्ध अवस्था में खड़े दिखाई दिए। पुलिस को देखते ही दोनों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन मुस्तैद पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर उन्हें दबोच लिया।

बैग से निकला गांजा, बाइक भी जब्त

पकड़े गए आरोपियों की पहचान कयामत सिंह (23) एवं रहमत सिंह उर्फ आर्यन (19), दोनों निवासी ग्राम कुपना, जिला पन्ना के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उनके पास मौजूद पिट्ठू बैग से 2 किलो गांजा बरामद किया गया।

पुलिस ने गांजा एवं मोटरसाइकिल को जप्त कर आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। बाद में दोनों को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

इनकी रही अहम भूमिका

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी सुयश पाण्डेय, प्रधान आरक्षक धर्मेंद्र यादव, भरत विश्वकर्मा, आरक्षक लव उपाध्याय, संदीप भलावी तथा सैनिक धनेंद्र त्रिपाठी की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button