मध्यप्रदेशस्पोर्ट्स

बड़वारा महाविद्यालय में विधानसभा स्तरीय खो-खो का भव्य आयोजन, बड़वारा विजेता, सिलौंडी उपविजेता, ढीमरखेड़ा व उमरिया पान टीमों को भी मिला सम्मान

कलयुग की कलम से राकेश यादव

बड़वारा महाविद्यालय में विधानसभा स्तरीय खो-खो का भव्य आयोजन, बड़वारा विजेता, सिलौंडी उपविजेता, ढीमरखेड़ा व उमरिया पान टीमों को भी मिला सम्मान

कलयुग की कलम बड़वारा -बड़वारा महाविद्यालय परिसर में आयोजित विधानसभा स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता क्षेत्र के लिए खेल उत्सव का केंद्र बन गई। इस आयोजन ने न केवल युवाओं की खेल प्रतिभा को मंच दिया, बल्कि खेल भावना, अनुशासन और आपसी भाईचारे का भी शानदार संदेश दिया। प्रतियोगिता में बड़वारा विधायक माननीय धीरेंद्र बहादुर सिंह ने सभी सम्माननीय जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों के साथ सक्रिय सहभागिता कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

प्रतियोगिता के रोमांचक फाइनल मुकाबलों में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए बड़वारा टीम ने विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि सिलौंडी टीम उपविजेता रही। विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान कर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही ढीमरखेड़ा एवं उमरिया पान की टीमों को भी ट्रॉफी देकर उनके प्रयासों की सराहना की गई तथा आगामी प्रतियोगिताओं में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर अपने संबोधन में विधायक ने कहा कि ग्रामीण और अर्धशहरी क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। जरूरत है तो केवल उचित अवसर, मार्गदर्शन और प्रोत्साहन की। खेल युवाओं को अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना सिखाते हैं, जो जीवन के हर क्षेत्र में उपयोगी सिद्ध होते हैं। बड़वारा विधानसभा क्षेत्र में भविष्य में भी ऐसे खेल आयोजनों को लगातार बढ़ावा दिया जाएगा।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से उमेश मिश्रा, सांसद प्रतिनिधि पद्मेश गौतम, महेंद्र जायसवाल, जनभागीदारी अध्यक्ष सोनेलाल साहू, मंडल अध्यक्ष नितिन पांडे, अनुराग गुप्ता, अजय सोनी, मनीष बागरी, जनभागीदारी अध्यक्ष राजेश व्यवहार, विनय नागवंशी, केतन गर्ग, वीर भद्र दुबे, अनिल दुबे, विकास यादव सहित अनेक जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इसके अतिरिक्त क्षेत्र के विभिन्न महाविद्यालयों के प्राचार्यगण, अधिकारी-कर्मचारी, महाविद्यालय परिवार तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं। प्रतियोगिता के दौरान दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और खिलाड़ियों ने खेल भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

Related Articles

Back to top button