प्रशासनमध्यप्रदेश

स्लीमनाबाद को बड़ी सौगात: विधायक प्रणव प्रभात पांडे के प्रयासों से मिली आईटीआई की मंजूरी

कलयुग की कलम से राकेश यादव

स्लीमनाबाद को बड़ी सौगात: विधायक प्रणव प्रभात पांडे के प्रयासों से मिली आईटीआई की मंजूरी

कलयुग की कलम स्लीमनाबाद -क्षेत्र के युवाओं के भविष्य को नई दिशा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए स्लीमनाबाद को औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) की प्रशासनिक स्वीकृति प्राप्त हो गई है। यह उपलब्धि क्षेत्रीय विधायक प्रणव प्रभात पांडे के निरंतर प्रयासों का परिणाम मानी जा रही है।

आईटीआई की स्थापना से स्लीमनाबाद एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को तकनीकी शिक्षा के लिए अब बड़े शहरों की ओर पलायन नहीं करना पड़ेगा। यहां विभिन्न तकनीकी ट्रेड्स में प्रशिक्षण उपलब्ध होने से युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के बेहतर अवसर मिल सकेंगे।

विधायक प्रणव प्रभात पांडे ने इस अवसर पर कहा कि क्षेत्र का समग्र विकास उनकी प्राथमिकता है और शिक्षा व कौशल विकास के माध्यम से युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना उनका लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में स्लीमनाबाद क्षेत्र के लिए और भी विकासात्मक योजनाएं धरातल पर उतारी जाएंगी।आईटीआई की स्वीकृति से क्षेत्र में खुशी का माहौल है और स्थानीय नागरिकों ने इसे स्लीमनाबाद के विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया है।

Related Articles

Back to top button