प्रशासनमध्यप्रदेशराजनीति

एमपी में ‘भाजपा विधायक’ को जान से मारने की कोशिश, 150 लोगों पर FIR..

कलयुग की कलम से रामेश्वर त्रिपाठी की रिपोर्ट...

रीवा जिले से अलग करके बनाए गए मऊगंज जिले के बायपास की विवादित जमीन पर भाजपा विधायक प्रदीप पटेल के द्वारा दिए गए धरने के बाद हुए बवाल के मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। भाजपा विधायक प्रदीप पटेल की शिकायत पर पुलिस ने 100 से 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी गई है।

बता दें कि, दो दिन पहले पूर्व विधायक प्रदीप पटेल के धरने के बाद रात में बवाल मच गया था। उग्र भीड़ ने विधायक से झूमाझटकी शुरू कर गाली-गलौज थी। पुलिस ने किसी तरह भीड से विधायक को बाहर निकाला था। इसके बाद एहतियातन विधायक मऊगंज थाने पहुंचे थे।

भाजपा विधायक ने दर्ज कराई शिकायत

घटनाक्रम को लेकर विधायक प्रदीप पटेल ने मऊगंज गंज थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में आरोप लगाया कि भीड़ जान से मारने की नीयत से डीजल लेकर आने की बात कर रही थी और उनके साथ हिंसक व्यवहार किया गया। विधायक की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। घटना के दिन के वीडियो फुटेज पुलिस ने जब्त कर लिए है, जिनके आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। पुलिस इस आशंका की भी जांच कर रही है कि घटना के लिए बाहर से लोगों को बुलाया गया था।

मऊगंज की एसडीओपी सची पाठक ने कहा कि मऊगंज बायपास के किनारे स्थित जमीन के विवाद में विधायक के साथ घटना हुई थी जिसमें उग्र भीड़ ने विधायक का रास्ता रोककर अभद्रता की थी। शिकायत मिलने पर मामला दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है। आरोपियों की वीडियो फुटेज की मदद से पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button