बहोरीबंद में कलेक्टर का सख्त एक्शन मोड स्कूलों में बने शिक्षक, उपार्जन केंद्र में पकड़ी गड़बड़ी, अफसरों को दिए कड़े निर्देश धान उपार्जन केंद्र कौड़िया नर्मदांचल वेयरहाउस का निरीक्षण किया, जहां आवक रजिस्टर और खरीदी रजिस्टर में कई अनियमितताएं पाई गईं। इस पर उन्होंने खरीदी प्रभारी कमलेश पांडे के मामले की जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए सहायक आपूर्ति अधिकारी को दिए हैं।
कलयुग की कलम से राकेश यादव

बहोरीबंद में कलेक्टर का सख्त एक्शन मोड स्कूलों में बने शिक्षक, उपार्जन केंद्र में पकड़ी गड़बड़ी, अफसरों को दिए कड़े निर्देश धान उपार्जन केंद्र कौड़िया नर्मदांचल वेयरहाउस का निरीक्षण किया, जहां आवक रजिस्टर और खरीदी रजिस्टर में कई अनियमितताएं पाई गईं। इस पर उन्होंने खरीदी प्रभारी कमलेश पांडे के मामले की जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए सहायक आपूर्ति अधिकारी को दिए हैं।
कलयुग की कलम कटनी -कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने बुधवार को विकासखंड बहोरीबंद के विभिन्न गांवों में पहुंचकर शासकीय व्यवस्थाओं की जमीनी हकीकत परखी। इस दौरान उन्होंने स्कूलों, धान उपार्जन केंद्रों, उर्वरक वितरण केंद्र, आयुष्मान आरोग्य मंदिर, एसडीएम एवं तहसील कार्यालय का औचक निरीक्षण कर कार्यप्रणाली की सघन समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान जहां बेहतर कार्यों की सराहना की गई, वहीं लापरवाही और अनियमितताओं पर कड़ी नाराजगी भी जताई गई।
निरीक्षण के समय एसडीएम बहोरीबंद राकेश चौरसिया, तहसीलदार नेहा जैन, नायब तहसीलदार आकाशदीप नामदेव, सहायक आपूर्ति अधिकारी पियूष शुक्ला, जिला प्रबंधक नान देवेंद्र तिवारी, एडीपीसी रमसा अभय जैन, परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास सतीश पटेल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर बने शिक्षक, बच्चों से लिया ज्ञान का इम्तिहान
कलेक्टर श्री तिवारी ने शासकीय प्राथमिक शाला आनंदपुर तिहारी एवं महावीर शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बहोरीबंद का निरीक्षण कर शैक्षणिक गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने कक्षा में पहुंचकर स्वयं छात्रों से पाठ पढ़वाया और प्रश्न पूछे।
कक्षा 12वीं में सक्सेस 3.0 के अंतर्गत अंग्रेजी विषयवस्तु पर छात्रों से सवाल किए, जिनका छात्रों ने आत्मविश्वास के साथ उत्तर दिया। इसके बाद कक्षा 8वीं में अंग्रेजी पाठ्यपुस्तक का पठन कराया। विद्यालय के प्राचार्य महेंद्र कुमार राय ने बताया कि स्कूल में लगभग 1280 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। कलेक्टर ने निर्माणाधीन अधूरे भवन को शीघ्र पूर्ण कराने हेतु बीआरसी को प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए।
प्राथमिक शाला आनंदपुर में बच्चों ने गणित, हिंदी और सामान्य ज्ञान के प्रश्नों के सटीक उत्तर दिए, जिससे प्रसन्न होकर कलेक्टर ने बच्चों को बिस्किट और टॉफियां वितरित कीं।
धान उपार्जन केंद्र में मिली गंभीर विसंगतियां
कलेक्टर श्री तिवारी ने धान उपार्जन केंद्र कौड़िया नर्मदांचल वेयरहाउस का निरीक्षण किया, जहां आवक रजिस्टर और खरीदी रजिस्टर में कई अनियमितताएं पाई गईं। इस पर उन्होंने खरीदी प्रभारी कमलेश पाण्डेय के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए पूरे मामले की जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश सहायक आपूर्ति अधिकारी पियूष शुक्ला को दिए।

कलेक्टर ने गोदाम में पहुंचकर बरखी लगवाकर धान की गुणवत्ता का भी परीक्षण किया। साथ ही ओपन कैप खरीदी केंद्र बहोरीबंद का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
खाद वितरण केंद्र और आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर सख्ती
बहोरीबंद स्थित मध्यप्रदेश राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित के उर्वरक वितरण केंद्र के निरीक्षण में टोकन प्रणाली से खाद वितरण पाया गया। कलेक्टर ने भंडारित उर्वरकों की स्थिति का भी अवलोकन किया।
कौड़िया स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर के निरीक्षण में पोर्टल अपडेट नहीं पाए जाने पर सीएचओ अंजली दाहिया के कार्यों पर नाराजगी जताई गई। आयुष्मान कार्ड निर्माण, अनमोल पोर्टल में गर्भवती महिलाओं का पंजीयन, आरोग्यम एवं एनसीडी पोर्टल की कमजोर प्रगति पर कलेक्टर ने सुधार के निर्देश दिए।
राजस्व प्रकरणों में तेजी के निर्देश
कलेक्टर श्री तिवारी ने एसडीएम कार्यालय और तहसील बहोरीबंद का निरीक्षण कर फार्मर आईडी, सीमांकन, बंटवारा सहित लंबित राजस्व प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने सभी लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण के निर्देश देते हुए एमपी भू-अभिलेख पोर्टल और आरसीएमएस पोर्टल को अद्यतन रखने पर विशेष जोर दिया।



