प्रशासनमध्यप्रदेश

विश्व ध्यान दिवस पर उमरिया पान थाना परिसर में सामूहिक ध्यान मानसिक शांति व सकारात्मक ऊर्जा के साथ सेवा संकल्प हुआ और सुदृढ़

कलयुग की कलम से राकेश यादव

विश्व ध्यान दिवस पर उमरिया पान थाना परिसर में सामूहिक ध्यान मानसिक शांति व सकारात्मक ऊर्जा के साथ सेवा संकल्प हुआ और सुदृढ़,

कलयुग की कलम उमरिया पान -विश्व ध्यान दिवस के अवसर पर प्रदेश स्तर पर आयोजित सामूहिक ध्यान कार्यक्रम के अंतर्गत उमरिया पान थाना परिसर में विशेष ध्यान सत्र का आयोजन किया गया। इस अवसर पर थाना प्रभारी श्री दिनेश तिवारी सहित थाने के समस्त अधिकारी-कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से ध्यान किया।

ध्यान सत्र का उद्देश्य पुलिस कर्मियों में मानसिक शांति, आत्मसंयम एवं सकारात्मक ऊर्जा का विकास करना रहा। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ध्यान के माध्यम से तनाव मुक्त होकर कर्तव्य निर्वहन, अनुशासन एवं जनसेवा के प्रति अपने संकल्प को और अधिक मजबूत किया।

थाना प्रभारी श्री दिनेश तिवारी ने कहा कि नियमित ध्यान से मानसिक संतुलन बना रहता है, जिससे निर्णय क्षमता में सुधार होता है और आम नागरिकों के प्रति संवेदनशीलता बढ़ती है। उन्होंने सभी पुलिस कर्मियों से दैनिक जीवन में ध्यान को अपनाने का आह्वान किया।

Related Articles

Back to top button