बस में छूटा यात्री का बैग, उमरिया पान पुलिस ने 24 घंटे में ढूंढकर किया सुपुर्द ओमकार शर्मा ने अपना बैग सुरक्षित रूप से प्राप्त होने पर उमरिया पान पुलिस के प्रति जताया आभार,
कलयुग की कलम से राकेश यादव

बस में छूटा यात्री का बैग, उमरिया पान पुलिस ने 24 घंटे में ढूंढकर किया सुपुर्द ओमकार शर्मा ने अपना बैग सुरक्षित रूप से प्राप्त होने पर उमरिया पान पुलिस के प्रति जताया आभार,
कलयुग की कलम उमरिया पान – जनसेवा और तत्परता का परिचय देते हुए उमरिया पान थाना पुलिस ने एक यात्री का गुम हुआ बैग मात्र 24 घंटे में ढूंढकर उसे सुरक्षित रूप से वापस सौंप दिया। पुलिस की इस संवेदनशील कार्रवाई की सराहना क्षेत्र में की जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार भोपाल निवासी ओमकार शर्मा महर्षि महेश योगी विद्यापीठ, उमरिया पान आए हुए थे। यात्रा के दौरान उनका बैग गलती से बस में ही छूट गया। बैग में महत्वपूर्ण दस्तावेज़, कुछ नगद राशि और निजी सामान रखा हुआ था। परेशान ओमकार शर्मा तत्काल थाना उमरिया पान पहुंचे और थाना प्रभारी दिनेश तिवारी को पूरी घटना की जानकारी दी।
थाना प्रभारी ने यात्री की समस्या को गंभीरता से लेते हुए तत्काल अपने स्टाफ को सक्रिय किया। पुलिस टीम ने बस स्टैंड, स्थानीय परिवहन संचालकों और यात्रियों से पूछताछ कर बस का पता लगाया। कड़ी मेहनत और तत्परता से पुलिस को सफलता मिली और कुछ ही घंटों में वह बैग बरामद कर लिया गया।
थाना प्रभारी दिनेश तिवारी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए कार्यवाही शुरू कर दी थी। उन्होंने कहा कि आम जनता की सुरक्षा और सुविधा ही पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। गुम वस्तुओं की तलाश और उन्हें उनके वास्तविक मालिक तक पहुंचाना पुलिस की जनसेवा का एक अहम हिस्सा है।
ओमकार शर्मा ने अपना बैग सुरक्षित रूप से प्राप्त होने पर उमरिया पान पुलिस के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि पुलिस का यह व्यवहार न केवल भरोसे को मजबूत करता है, बल्कि जनता में यह संदेश भी देता है कि पुलिस हर परिस्थिति में नागरिकों की सहायता के लिए तत्पर है।




