उमरिया पान नगर भ्रमण करते हुए विधि विधान से पूजा अर्चना करने के बाद हुआ जवारों का विसर्जन जवारे देखने उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थाना प्रभारी अपने स्टाफ के साथ रहे मौजूद
कलयुग की कलम से राकेश यादव

उमरिया पान नगर भ्रमण करते हुए विधि विधान से पूजा अर्चना करने के बाद हुआ जवारों का विसर्जन जवारे देखने उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थाना प्रभारी अपने स्टाफ के साथ रहे मौजूद
कलयुग की कलम उमरिया पान -चैत्र नवरात्र नवमी के दिन बड़े धूमधाम से निकले जवारे नव दिनों तक माता की भक्ति में लीन भक्त नवमी को बड़ी माई मंदिर सहित नगर के अन्य मंदिर, देवालयों में विधि विधान से पूजा अर्चना कर परंपराओं के अनुसार हवन कन्या भोज भंडारे प्रसाद का आयोजन किया गया। जिसमें सभी आसपास क्षेत्र एवं नगर वासियों ने माता का प्रसाद ग्रहण किया।


शाम में जवारे विसर्जन के लिए बड़ी माई मंदिर से कलश यात्रा झंडा चौक होते हुए कतारबद्ध तरीके से नगर भ्रमण करते हुए जवारों की भव्य झांकियां निकली महिलाएं बच्चे युवक युवतियां माता की भक्ति में लीन नजर आईं। वहीं खेर माता के ज्वारों में काली माता हाथ में खप्पर लिए नाचती हुई जीवंत झांकी ने सभी श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।

महिलाएं जवारे कलश लिए भाव खेलती हुई चल समारोह में सम्मिलित रही। माता के पन्डा बाना लिए भक्तों की थाप ढोल नगाड़े पर थिरकते हुए कलश यात्रा में श्रद्धालुओं का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।
शोभायात्रा मार्ग पर मां के भक्तों ने किया प्रसाद वितरण
जवारे चल समारोह के दौरान माता रानी के भक्तों द्वारा जगह-जगह पर श्रद्धा भाव के साथ हलवा पुड़ी ठंडा पानी शरबत अनेकों प्रकार का प्रसाद वितरण किया गया आसपास क्षेत्र से आए हुए सभी श्रद्धालुओं ने माता का प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उमरिया पान थाना प्रभारी दिनेश तिवारी अपने स्टाफ के साथ मौजूद रहे।


जवारे नगर भ्रमण के दौरान जगह-जगह पर पुलिस बल तैनात रहा।



