कलेक्टर श्री यादव की अध्यक्षता में आयोजित आत्मा योजना की जिला स्तरीय कमेटी की बैठक संपन्न पिपरौध में लगेगा दो दिवसीय कृषि विज्ञान मेला 26 से
कलयुग की कलम से राकेश यादव

कलेक्टर श्री यादव की अध्यक्षता में आयोजित आत्मा योजना की जिला स्तरीय कमेटी की बैठक संपन्न पिपरौध में लगेगा दो दिवसीय कृषि विज्ञान मेला 26 से
कलयुग की कलम कटनी-कृषि विभाग की आत्मा योजना अंतर्गत दो दिवसीय जिला स्तरीय कृषि विज्ञान मेला कृषि विज्ञान केन्द्र पिपरौंध में 26 मार्च एवं 27 मार्च को आयोजित किया जायेगा। यह निर्णय शुक्रवार को यहां कलेक्टर श्री दिलीप कुमार की अध्यक्षता में आयोजित आत्मा योजना की जिला स्तरीय कमेटी की बैठक में लिया गया।
बैठक में जिला पंचायत सीईओ शिशिर गेमावत, उपसंचालक कृषि मनीष मिश्रा, मानवजीवन विकास समिति के सचिव निर्भय सिंह, एलडीएम मेझरस किंडो, कार्यपालन यंत्री पीएचई केएस दामोर, परियोजना अधिकारी उद्यान एसके त्रिपाठी और कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक डॉ. आरपी बैन, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास नयन सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहें।
कलेक्टर की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में आत्मा योजनांतर्गत सर्वाेत्तम कृषक पुरस्कार एवं सर्वोत्तम कृषक समूह पुरस्कार के संबंध में भी जिला स्तरीय बैठक में चर्चा की गयी। कलेक्टर श्री यादव ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिला स्तरीय कृषि विज्ञान मेला में प्रगतिशील किसानों और उनके उत्पादों का समुचित और व्यवस्थित प्रदर्शन किया जाए। उन्होंने मेले में जैविक कृषि उत्पादों के प्रदर्शन स्टॉल भी लगाने की हिदायत दी है।



