आबकारी वृत्त स्लीमनाबाद में दबिश के दौरान 89 हजार मूल्य की मदिरा जब्त 12 न्यायालयीन प्रकरण मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज
कलयुग की कलम से राकेश यादव

आबकारी वृत्त स्लीमनाबाद में दबिश के दौरान 89 हजार मूल्य की मदिरा जब्त 12 न्यायालयीन प्रकरण मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज
कलयुग की कलम स्लीमनाबाद-कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव के निर्देश पर जिले में अवैध मदिरा के विरूद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मंगलवार को जिला आबकारी अधिकारी अधिकारी श्री आर के बघेल के मार्गदर्शन में आबकारी वृत्त स्लीमनाबाद में दविश दी जाकर ग्राम नेगवा, तेवरी की भटिया, कौडिया, मवई देवरी एवं ग्राम तेवरी में अवैध रुप से निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध दबिश की कार्यवाही की गई । दबिश के दौरान आबकारी विभाग की टीम द्वारा 26 पाव देशी मदिरा, 20 लीटर अवैध भट्टी मदिरा एवं 860 किलोग्राम महुआ लाहन को मौके पर जब्त किया जाकर महुआ लाहन का सैंपल मौके पर नष्ट करने की कार्यवाही की गई।

आबकारी विभाग द्वारा मंगलवार की की गई दबिश की कार्यवाही के दौरान कुल 12 न्यायालयीन प्रकरण मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1) क एवं च के पंजीबद्ध किये गये। जब्त किए गए मदिरा लाहन का अनुमानित मूल्य लगभग 89 हजार रूपये है।
दबिश की कार्यवाही के दौरान आबकारी उपनिरीक्षक अभिषेक सिंह बघेल, महेन्द्र कुमार शुक्ला, केशव प्रसाद उइके आबकारी आरक्षक राम सिंह, राजेश गौटिया एवं नगर सैनिक उमेश मिश्रा, सचिन दुबे, ज्ञानेन्द्र सिंह सम्मिलित रहे। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि अवैध मदिरा के संग्रहण परिवहन विक्रय निर्माण रोकथाम हेतु जिले में इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।



