मध्यप्रदेश

कटनी जिले के स्लीमनाबाद SDOP श्री अखिलेश गौर द्वारा ली गई थाना प्रभारियों की मासिक अपराध समीक्षा बैठक

कलयुग की कलम से सोनू त्रिपाठी

कटनी- पुलिस अधीक्षक श्री अभिजीत कुमार रंजन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष डेहरिया के दिशा निर्देशानुसार अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस), अनुभाग स्लीमनाबाद के कार्यालय में एसडीओपी स्लीमनाबाद श्री अखिलेश गौर द्वारा पर्यवेक्षण अंतर्गत आने वाले पुलिस थानों के थाना प्रभारियों की मासिक अपराध समीक्षा बैठक ली गई जिसमें लंबित अपराधों एवं अकाल मृत्यु से संबंधित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने, गुंडे एवं निगरानी बदमाशों पर कठोर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करने, लंबित शिकायतों का शीघ्र निराकरण करने, फरार आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने, संपत्ति संबंधी अपराधों की घटनाओं को रोकने एवं चोरी की घटनाओं का पता लगाने एवं आरोपियों को पकड़ने, अवैध गतिविधियों जुआं, सट्टा, अवैध शराब बिक्री, रेत चोरी, अवैध परिवहन इत्यादि पर कठोर कार्रवाई करने, चोरी संबंधी घटनाओं को रोकने हेतु रात्रि गश्त गंभीरतापूर्वक करने, क्षेत्र में आए संदिग्ध लोगों और उनके डेरों को चेक करने, तथा सीएम हेल्पलाइन से संबंधित शिकायतों का गंभीरता पूर्वक एवं संतुष्टिपूर्वक निराकरण करने के सख्त निर्देश दिए गए। एसडीओपी द्वारा सभी थाना प्रभारीयों को यह भी निर्देश दिया गया है कि थाना प्रभारी मुखबिर तंत्र मजबूत करे और गंभीरता पूर्वक अवैध गतिविधियों का पता लगाकर कठोर वैधानिक कार्रवाई करना सुनिश्चित करें। बैठक में थाना प्रभारी स्लीमनाबाद श्री अखिलेश दहिया, ढीमरखेड़ा श्री शाहिद खान, बहोरीबंद श्री सुरेंद्र शर्मा, बाकल थाना प्रभारी उप निरीक्षक अनिल यादव एवं टू आई सी उमरिया पान उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button