मध्यप्रदेश

एमपी के इतिहास में पहली बार DGP पिता के रिटायरमेंट पर बेटी देगी सलामी, तैयारियां शुरू

कलयुग की कलम से रामेश्वर त्रिपाठी की रिपोर्ट

भोपाल – मध्य प्रदेश के पुलिस इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। 30 नवंबर को प्रदेश के पुलिस महानिदेशक सुधीर सक्सेना सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं और राजधानी के लाल परेड ग्राउंड स्थित मोती लाल नेहरू स्टेडियम में विदाई समारोह के तहत उनको गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा।
इस सलामी परेड की कमांडर कोई और नहीं बल्कि उनकी बेटी सोनाक्षी सक्सेना होंगी। बता दें कि सोनाक्षी 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं। वर्तमान में भोपाल में ही डीसीपी हैं। पिता के लिए इससे ज्यादा गौरव का क्षण और क्या हो सकता है? वहीं एमपी पुलिस में पहली बार ऐसा होने जा रहा है कि कोई बेटी अपने ही पिता के रिटायरमेंट पर उन्हें सलामी देगी।

दो साल पहले बने थे डीजीपी

मध्य प्रदेश के 30वें पुलिस महानिदेशक सुधीर कुमार सक्सेना 87 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी हैं। पूर्व डीजीपी विवेक जौहरी के सेवानिवृत्त होने के बाद चार मार्च 2022 को उन्होंने डीजीपी का पदभार ग्रहण किया था। उनके कार्यकाल के दौरान साइबर को लेकर राष्ट्रीय स्तर के सेमिनार का आयोजन और नक्सल प्रभावित जिलों में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई कीं।
बता दें कि सुधीर कुमार उनका कार्यकाल 30 नवंबर 2024 को पूरा होने जा रहा है। डीजीपी की सेवानिवृत्त को लेकर प्रदेश पुलिस की ओर से भव्य विदाई समारोह की तैयारियां की जा रही हैं। गार्ड ऑफ ऑनर के लिए पुलिस का अभ्यास अगले सोमवार से शुरू किया जाएगा। इसमें भव्य परेड का आयोजन कर डीजीपी को गार्ड ऑफ ऑनर के साथ परेड की सलामी दी जाएगी।

ग्वालियर मूल के हैं डीजीपी सक्सेना

डीजीपी सुधीर सक्सेना मूल रूप से ग्वालियर के रहने वाले हैं। उनकी बेटी सोनाक्षी सक्सेना भोपाल में ही पुलिस उपायुक्त सूचना के पद पर तैनात हैं। इससे पहले वह इंदौर में सहायक पुलिस आयुक्त और जबलपुर में सहायक पुलिस अधीक्षक के साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के रूप में काम कर चुकी हैं।

Related Articles

Back to top button