जिले मे अब तक 9.38 लाख से अधिक नागरिकों की कराई गई ई-के.वाई.सी.एम.पी.ऑनलाइन काॅमन सर्विस सेंटर सी.एस.सी.के कियोस्क तथा लोकसेवा केंद्र के माध्यम से कराया जा सकता है
कलयुग की कलम से राकेश यादव
जिले मे अब तक 9.38 लाख से अधिक नागरिकों की कराई गई ई-के.वाई.सी.एम.पी.ऑनलाइन काॅमन सर्विस सेंटर सी.एस.सी.के कियोस्क तथा लोकसेवा केंद्र के माध्यम से कराया जा सकता है
कलयुग की कलम कटनी-कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव के निर्देशन पर समस्त जनपद पंचायतों एवं नगरीय निकायों अंतर्गत जिले के समस्त पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं से लाभान्वित किये जाने के उद्देश्य से समग्र पोर्टल मे समग्र आई.डी से आधार नंबर की ई-के.वाय.सी. का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण कराने का कार्य अभियान स्वरूप किया जा रहा है। कलेक्टर श्री यादव द्वारा ई-के.वाई.सी कार्य की सतत् समीक्षा की जाकर अधिकारियों को भू-स्वामियों के राजस्व भू-अभिलेख खसरे को समग्र एवं आधार से लिंकिंग प्रक्रिया में गति लानें के निर्देश दिए है।
9.38 लाख से अधिक ई-के.वाई.सी का कार्य पूर्ण
कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव के निर्देश पर विकासखंडवार किये जा रहे इस के तहत शुक्रवार तक जिले में कुल 9 लाख 38 हजार 42 नागरिकों की समग्र आई से आधार से ई-केवाईसी का कार्य पूर्ण किया जा चुका है। जिसमें जनपद पंचायत कटनी में 1 लाख 15 हजार 588 , जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा में 1 लाख 38 हजार 319, जनपद पंचायत बहोरीबंद में 1 लाख 65 हजार 973, जनपद पंचायत विजयराघवगढ़ में 1 लाख 38 हजार 671, जनपद पंचायत रीठी में 98 हजार 464, जनपद पंचायत बड़वारा में 1 लाख 39 हजार 757, नगर निगम कटनी क्षेत्र में 1 लाख 14 हजार 235, नगर परिषद बरही में 10 हजार 239, नगर परिषद कैमोर में 10 हजार 351 तथा नगर परिषद विजयराघवगढ़ में 6 हजार 445 नागरिकों की ई- केवाईसी का कार्य पूर्ण हो चुका है।
यहां भी करा सकेंगे ई-के.वाय.सी का कार्य
जिले के नागरिकों के लिए समग्र आई.डी. का आधार से ई- के.वाय.सी. का कार्य एम.पी.ऑनलाईन, कॉमन सर्विस सेंटर, सी.एस.सी.के, कियोस्क तथा लोक सेवा केन्द्रों के माध्यम से कराया जा सकता है। इसके अलावा यह प्रक्रिया सीधे समग्र पोर्टल एवं समग्र मोबाइल एप पर भी की जा सकती है। नागरिकों के लिए ई-के.वाय.सी की प्रक्रिया पूर्णतः निःशुल्क है। कियोस्क एजेंसी को प्रति सफल ट्रांजैक्शन हेतु एम.पीएस.ई.डी.सी द्वारा प्रति ट्रांजेक्शन निर्धारित शुल्क दिया जायेगा।



