प्रशासनमध्यप्रदेश

एक पेड़ माँ के नाम अभियान की थीम पर 7वे राष्ट्रीय पोषण माह कार्यक्रम का शुभारंभ 1713 आंगनबाड़ी केन्द्रों सहित विभिन्न कार्यालयों में 3031 फलदार पौधों का किया गया रोपण 1 लाख से अधिक जनसमुदाय ने कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा व सुना

कलयुग की कलम से राकेश यादव

एक पेड़ माँ के नाम अभियान की थीम पर 7वे राष्ट्रीय पोषण माह कार्यक्रम का शुभारंभ 1713 आंगनबाड़ी केन्द्रों सहित विभिन्न कार्यालयों में 3031 फलदार पौधों का किया गया रोपण 1 लाख से अधिक जनसमुदाय ने कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा व सुना

कलयुग की कलम कटनी-भारत सरकार मंत्रालय महिला एवं बाल विकास के निर्देशानुसार 7वे राष्ट्रीय पोषण माह कार्यक्रम का आयोजन 1 सितम्बर से 30 सितम्बर 2024 तक प्रत्येक सप्ताह में चार प्रमुख थीम पूरक आहार एवं खाद्य विविधता पर जागरूकता, वृद्वि निगरानी, पोषण भी पढाई भी और एनीमिया जाँच एवं रोकथाम सुनिश्चित किये गए है।

शासन निर्देशों के परिपालन में पोषण माह का शुभारंभ शनिवार 31 अगस्त को एक पेड़ माँ के नाम की थीम पर वृक्षारोपण कार्यक्रम एवं पर्यावरण संरक्षण पर शपथ लेकर किया गया। निर्धारित कार्यक्रम अनुसार प्रातः 10 बजे से 11.30 तक महिला बाल विकास विभाग द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर, वन स्टाप सेंटर, महिला सशक्तिकरण कार्यालय जिले के चारो बाल आश्रय गृह जिले के सातों परियोजना कार्यालय एवं 1713 आंगनवाड़ी केन्द्रों में 3031 फलदार पौधे जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास नयन सिंह विभाग के अन्य अधिकारीयो, कर्मचारियों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओ, जनप्रतिनिधियों द्वारा लगाये गए। तत्पश्चात 11.30 से 12 बजे तक 1 लाख 2 हजार 50 जन समुदाय को आंगनवाड़ी केन्द्रों, परियोजना मुख्यालय जिला मुख्यालय में वेब कास्टिंग के माध्यम से मोबाइल एवं अन्य मीडिया के माध्यम से श्रीमती अन्नपूर्णा देवी, कैबिनेट मंत्री, महिला एवं बाल विकास, भारत सरकार तथा मुख्य सचिव, महिला एवं बाल विकास, भारत सरकार के उद्बोधन का सीधा प्रसारण देखा व सुना गया।

कर्यक्रम के दौरान किये गए 3031 पौधरोपण की एंट्री अंकुर एप में की गई। पोषण माह का कार्यक्रम समस्त विभाग के सहयोग से आंगनवाडी केन्द्रों के माध्यम से 1- 30 सितम्बर तक आयोजित किया जायेगा। कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित गतिविधियों की जानकारी प्रत्येक दिवस जन आंदोलन पोर्टल में एंट्री के निर्देश भी दिए गए है।

Related Articles

Back to top button