उत्तर प्रदेश के कानपुर में शुक्रवार देर रात एक ट्रेन हादसा हो गया, जहां साबरमती एक्सप्रेस के 22 डिब्बे पटरी से उतर गए। इस हादसे में किसी के जख्मी होने की खबर नहीं है। वहीं पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी-रंगा पानी में ईंधन ले जा रही मालगाड़ी डिरेल हो गई। सिलीगुड़ी में ये एक्सीडेंट एक प्राइवेट यार्ड में हुआ।
कानपुर में हुए ट्रेन हादसे में किसी भी प्रकार की जान माल की कोई क्षति नहीं हुई है ना ही किसी के घायल होने की सूचना है। ड्राइवर के अनुसार हादसा प्रथम दृष्टया बोल्डर के इंजन से टकराने के कारण हुआ। क्योंकि जैसे ही बोल्डर इंजन से टकराया, वैसे ही इंजन का कैटल गार्ड बुरी तरह से मुड़ गया।