प्रशासनमध्यप्रदेश

सिवनी में हुए नृशंस गोवंश हत्याकांड मामले में सरकार का बड़ा फैसला, कलेक्टर व एसपी को हटाते हुए मामले की उच्च स्तरीय जांच कमेटी गठित

कलयुग की कलम से रामेश्वर त्रिपाठी की रिपोर्ट

सिवनी में हुए नृशंस गोवंश हत्याकांड को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़ा एक्शन लिया है। सिवनी कलेक्टर और एसपी को हटा दिया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा घटना को लेकर राज्य सरकार बेहद गंभीर है। घटना में संलिप्त प्रत्येक आरोपी पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

इससे पहले डॉ. यादव ने एक्स पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि इस मामले में उच्चस्तरीय जांच हेतु अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (सीआईडी) पवन श्रीवास्तव एवं टीम घटना स्थल पहुंच रही है। 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर, दो आरोपियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लगाया गया है।

उन्होंने कहा कि घटना में संलिप्त प्रत्येक आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। मध्यप्रदेश में गौमाता के खिलाफ कोई भी अपराध बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

सिवनी में पिछले दिनों दो अलग-अलग जगहों पर करीब 50 से ज्यादा गायों के शव पाए गए। जिले के धूमा और घंसौर में नदी और तालाब के पास गायों के कटे हुए शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। इस मामले में स्थानीय लोग लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। कल सिवनी जिला विरोधस्वरूप बंद रहा, जिसके बाद आज सिवनी से सटे बालाघाट जिले में बंद रखा गया है।

Related Articles

Back to top button