जिले की 1278 शासकीय प्राथमिक शालाओं में एफएलएन मेला संपन्न अभिभावकों के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों की रही उपस्थिति।
कलयुग की कलम से राकेश यादव

जिले की 1278 शासकीय प्राथमिक शालाओं में एफएलएन मेला संपन्न अभिभावकों के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों की रही उपस्थिति।
कलयुग की कलम कटनी – निपुण भारत योजना अंतर्गत जिले की सभी 1278 शासकीय प्राथमिक शालाओं में कक्षा एक एवं दो के बच्चों में शारीरिक विकास, बौद्धिक विकास, भाषा विकास, गणित के ज्ञान की वृद्धि हेतु कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर एफएलएन मेले का आयोजन किया गया । इस दौरान अभिभावकों के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, जिला एवं ब्लॉक स्तर के अधिकारियों की विशेष उपस्थिति रही।
एफएलएन मेले में एकीकृत माध्यमिक शाला धूरी विकासखंड बहोरीबंद में विधायक श्री प्रणय प्रभात पांडे, मॉडल स्कूल बड़वारा में विधायक श्री धीरेन्द्र बहादुर सिंह, शासकीय एकीकृत माध्यमिक शाला रॉबर्ट लाइन कटनी में महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी, शासकीय एकीकृत माध्यमिक शाला खिरहनी में जिला भाजपा अध्यक्ष श्री दीपक टंडन, शासकीय माध्यमिक शाला बरखेड़ा व बिलहरी विकासखंड रीठी में जनपद अध्यक्ष श्री प्रकाश साहू तथा संदीपनी विद्यालय कटनी में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत हरसिमरनप्रीत कौर ने सहभागिता की।
मेले के दौरान शिक्षा विभाग से जिला शिक्षा अधिकारी श्री श्याम सिंह मरावी, जिला परियोजना समन्वयक श्री प्रेमनारायण तिवारी, एपीसी सुबरण सिंह राजपूत, प्रतिभा गर्ग, प्रीति सिंह, श्री राम भूषण अग्निहोत्री सहित समस्त बीआरसीसी, बीएसी एवं जन शिक्षकों ने सतत मॉनिटरिंग की। डीपीसी प्रेमनारायण तिवारी ने संपूर्ण जिला मे कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी शाला प्रभारियों व शिक्षकों को बधाई प्रेषित की है।



