Blog

कटनी जिले के उमरियापान के मुख्य बाजार से बाइक में रखें 1 लाख रुपए के बैग को ले उड़े चोर, जांच में जुटी पुलिस

कलयुग की कलम से सोनू त्रिपाठी

उमरियापान- कटनी जिले के उमरियापान थाना क्षेत्र के झंडा चौक स्थित हनुमान मंदिर के सामने से अज्ञात बदमाशों ने गाड़ी में टंगा एक लाख रुपये से भरा बैग लेकर फरार हो गया। बरौदा निवासी जमुना प्रसाद तिवारी मंगलवार को बैंक से रुपये लेकर झंडा चौक पहुँचे।सुखदेव होटल में बैठ कर बात कर रहेउन्होंने ध्यान नहीं दिया और अज्ञान बदमाशों ने रुपये से भरा बैग पार कर दिया। जमुना तिवारी ने बताया कि वे घर में काम कराने के लिए बैंक से रुपए निकलवाये है। शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

मामले में घटना स्थल पर कोई सीसीटीवी कैमरा ना होने के चलते बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे को खगाला जा रहा है।
सिद्धार्थ राय थाना प्रभारी उमरियापान

Related Articles

Back to top button