कटनी जिले के बरही थाना क्षेत्र में पिपरिया कला छै घरा रेलवे स्टेशन के पास एक युवक का छत विछत शव मिलने से क्षेत्र में मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची बरही पुलिस
कटनी- जिले के बरही थाना क्षेत्र के पिपरिया कला छै घरा रेलवे स्टेशन के पास एक अज्ञात शव मिलने से क्षेत्र में हडकंप मच गया है। सुचना पर पहुंची बरही पुलिस ने बताया कि एक अज्ञात शव 3 से 4 दिन पुराना मिला है। जिसके आसपास शराब की खाली बोतल डिस्पोजल और नमकीन के पाउच भी पड़े मिले हुए हैं। अभी तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। जहां शव मिला है वह क्षेत्र रेलवे प्रशासन का बताया जा रहा है। इस मामले में जीआरपी पुलिस से भी संपर्क किया जा रहा है।