मध्यप्रदेश
एमपी के सागर जिले में शराब में टल्ली होकर स्कूल पहुंचने वाले मास्टर जी की हो गई ‘छुट्टी’, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद शराबी शिक्षक के खिलाफ लिया गया बड़ा एक्शन
कलयुग की कलम से रामेश्वर त्रिपाठी
मध्यप्रदेश के सागर जिले के जमुनिया परासिया स्कूल के शराबी शिक्षक की छुट्टी कर दी गई है। जी हां शराबी टीचर की हरकतों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने और न्यूज की हेडलाइंस बनने के कुछ घंटों बाद ही शराबी टीचर को सस्पेंड कर दिया गया है। स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षक के निलंबन का आदेश जारी कर दिया है। बता दें कि शराबी शिक्षक इतने नशे में थे कि वो क्लास रूम में बच्चों के बीच ही लेट गए थे।
स्कूल में शराबी टीचर
मामला सागर जिले के जमुनिया परासिया स्कूल का है जहां पदस्थ टीचर रामलाल अहिरवार बुधवार को शराब के नशे में धुत होकर स्कूल पहुंचे थे। शराब के नशे में टल्ली गुरुजी की हालत कुछ ऐसी थी कि वो कभी जमीन पर लेट कर बच्चों को पढ़ा रहे थे तो कभी हिलते डुलते हुए चल रहे थे। टीचर रामलाल को शराब के नशे में धुत देख स्कूल में मौजूद बच्चे डर गए थे और अपने परिजन को बुला लिया। स्कूल पहुंचे परिजन ने नशे में धुत टीचर का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया था और पुलिस को सूचना दी थी। लेकिन जब तक पुलिस पहुंचती मास्टर जी स्कूल से भाग गए थे।
शराबी टीचर की हुई ‘छुट्टी’
शराब के नशे में धुत होकर स्कूल पहुंचे शिक्षक रामलाल अहिरवार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अब उनके खिलाफ सख्त एक्शन लिया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने शराबी टीचर के निलंबन का आदेश जारी कर दिया है। यानी शराबी टीचर की छुट्टी हो गई है लेकिन उनका वायरल वीडियो अभी भी सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।




