प्रशासनमध्यप्रदेश

हर घर तिरंगा अभियान के प्रति लोगों में दिखा उत्साह विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह के नेतृत्व में परियोजना बड़वारा में हर घर तिरंगा एवं हर घर स्वच्छता कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।

कलयुग की कलम से राकेश यादव

हर घर तिरंगा अभियान के प्रति लोगों में दिखा उत्साह विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह के नेतृत्व में परियोजना बड़वारा में हर घर तिरंगा एवं हर घर स्वच्छता कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।

कलयुग की कलम कटनी-हर घर तिरंगा अभियान के प्रति कटनी जिले के लोगों में भारी उत्साह है। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जनप्रतिनिधियोंकी अगुवाई और आमजन की सहभागिता से हर घर तिरंगा अभियान संचालित हो रहा है।

बडवारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री धीरेन्द्र बहादुर सिंह के नेतृत्व में परियोजना बड़वारा में हर घर तिरंगा एवं हर घर स्वच्छता कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जिसमें क्षेत्रीय जनों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया।

अभियान के तहत विकासखण्ड रीठी के शासकीय माध्यमिक शाला मुहांस में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय स्टाफ द्वारा ग्राम में तिरंगा रैली निकाली गई।इसी प्रकार शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नैगवा में हर घर तिरंगा हर घर स्वच्छता कार्यक्रम के तहत छात्र -छात्राओं को सैन्य अधिकारियों ,पुलिस अधिकारियों को पत्र लेखन कि कला से अवगत कराया गया। साथ ही उन्हें उच्च अधिकारियों को विपत्ति के समय पत्र लिखना आदि सिखाया गया‌।

Related Articles

Back to top button