कटनी जिले के धर्म प्रेमियों ने महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर मंदिरों में उमड़ी शिव भक्तों की भीड़ जगह-जगह हुआ भंडारे और प्रसाद का वितरण
कलयुग की कलम से राकेश यादव
कटनी जिले के धर्म प्रेमियों ने महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर मंदिरों में उमड़ी शिव भक्तों की भीड़ जगह-जगह हुआ भंडारे और प्रसाद का वितरण
उमरियापान:- महाशिवरात्रि पर्व पर उमरियापान क्षेत्र के तमाम मंदिरों पर श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। शुक्रवार को पूरे दिन शिवालय परिसर हर-हर महादेव,बम बम भोलेनाथ के जयकारे से गुंजायमान रहे। कई जगहों पर भगवान भोलेनाथ के मंदिरों में अखंड रामायण का आयोजन किया गया भव्य झांकी भी सजई गई
भगवान भोलेनाथ का भव्य शृंगार

भगवान भोलेनाथ को जलाभिषेक करने के लिए सुबह से ही शिव मंदिरों पर महिला श्रद्धालुओं की भारी संख्या में भीड़ लगी रही।

उमरियापान के बड़ी माई मंदिर, शिव मंदिर, सन्यासी महाराज मंदिर, हनुमान मंदिर,बावली मंदिर और चंडी माता,खेरमाता मंदिर सहित आसपास के गांवों के मंदिरों में भी श्रद्धालुओं ने बेलपत्र, भांग-धतूर,जल, दूध ,पुष्प ,गेंहू की बाली, आम की बोलें,बेर,चना आदि चढ़ाकर भगवान शिव व माता पार्वती की पूजा किया। महिलाओं व युवतियों के अलावा पुरुष वर्ग ने निराहार रहकर व्रत रखा और परिवार की सुख- समृद्धि की कामना की।इसके अलावा उमरियापान व आसपास के गांवों के मंदिरों और शिवालयों में भी अखण्ड रामायण और भण्डारे का आयोजन हुआ। मंदिरों में भोलेनाथ का रुद्राभिषेक भी हुआ।कई स्थानों में भगवान भोलेनाथ की पूजन अर्चन के साथ प्रतिमा स्थापित की गई।




