प्रशासनमध्यप्रदेश

ढीमरखेड़ा में दिव्यांगों के लिए उम्मीद की किरण: चिन्हांकन शिविर में 37 ने कराया पंजीयन, 25 को मिलेंगे सहायक उपकरण,एलिम्को टीम ने किया परीक्षण, चयनित हितग्राहियों को जल्द उपलब्ध कराए जाएंगे आवश्यक उपकरण

कलयुग की कलम से राकेश यादव

ढीमरखेड़ा में दिव्यांगों के लिए उम्मीद की किरण: चिन्हांकन शिविर में 37 ने कराया पंजीयन, 25 को मिलेंगे सहायक उपकरण,एलिम्को टीम ने किया परीक्षण, चयनित हितग्राहियों को जल्द उपलब्ध कराए जाएंगे आवश्यक उपकरण

कलयुग की कलम ढीमरखेड़ा – दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने और उनके दैनिक जीवन को सुगम बनाने के उद्देश्य से जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा में विशेष चिन्हांकन एवं परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न श्रेणियों के 37 दिव्यांगजनों ने पंजीयन कराकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया। परीक्षण के बाद एलिम्को (Artificial Limbs Manufacturing Corporation of India) की विशेषज्ञ टीम ने 25 दिव्यांगजनों को आवश्यक सहायक उपकरण प्रदान करने के लिए चयनित किया।

जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी युजवेंद्र कोरी ने बताया कि शिविर में कुल 28 अस्थि दिव्यांग, 3 नेत्र दिव्यांग, 4 मानसिक दिव्यांग तथा 2 श्रवण बाधित हितग्राहियों का पंजीयन कर परीक्षण किया गया। पात्रता के आधार पर चयनित दिव्यांगों को उनकी आवश्यकता अनुसार सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे उन्हें दैनिक कार्यों में सुविधा मिलने के साथ आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी।

उन्होंने बताया कि शिविर का उद्देश्य अधिक से अधिक पात्र दिव्यांगजनों तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। एलिम्को की टीम द्वारा प्रत्येक हितग्राही का विस्तृत परीक्षण कर आवश्यक उपकरणों का चिन्हांकन किया गया।

शिविर का आयोजन जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सक्रिय सहभागिता से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अधिकारियों ने बताया कि चयनित हितग्राहियों को आगामी चरण में उपकरण वितरित किए जाएंगे, जिससे उनके जीवन को नई दिशा और बेहतर सहारा मिल सकेगा।

Related Articles

Back to top button