दतिया- मध्यप्रदेश में इन दिनों भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों के हौसलें बुलंद हैं। इस पर लोकायुक्त पुलिस की टीम की लगातार कार्रवाई भी कर रही है। लेकिन रिश्वत लेने के मामले फिर भी सामने आ रहे हैं। इसी बीच दतिया जिले के एक रिश्वत लेने का मामला सामने आया है। जहां एक हेड कांस्टेबल को लोकायुक्त पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा है।
जानकारी के मुताबिक, दतिया के दुरसड़ा थाने के हेड कांस्टेबल हरेंद्र पालिया को 20 हजार रूपए की रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त पुलिस ने गिरफ्तार किया है। हेड कांस्टेबल ने सजेड के पूरन पटवा के ऊपर जमीन धोखाधड़ी का मामले में धारा कम कराने के बदले रिश्वत मांगी थी। आरोपी हेड कांस्टेबल ने मारपीट नहीं करने और धारा नहीं बढ़ाने के लिए 40 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। जैसे ही आरोपी ने 20 हजार रुपए की पहली किस्त ली वैसे ही लोकायुक्त पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार के अलग-अलग अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।