प्रशासनमध्यप्रदेश

सिहोरा जिला आंदोलन निर्णायक दौर में 23 दिसंबर को मुख्यमंत्री से सीधी वार्ता, फैसला करीब!उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा की मध्यस्थता में होगी बातचीत, आंदोलनकारियों में नई उम्मीद

कलयुग की कलम से राकेश यादव

सिहोरा जिला आंदोलन निर्णायक दौर में 23 दिसंबर को मुख्यमंत्री से सीधी वार्ता, फैसला करीब!उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा की मध्यस्थता में होगी बातचीत, आंदोलनकारियों में नई उम्मीद

कलयुग की कलम सिहोरा -लंबे समय से सिहोरा को जिला बनाए जाने की मांग को लेकर चल रहा जनआंदोलन अब निर्णायक मोड़ पर पहुंचता नजर आ रहा है। आंदोलन समिति के अनुसार 23 दिसंबर, मंगलवार को भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से जिला गठन के मुद्दे पर सीधी वार्ता प्रस्तावित है। यह चर्चा उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा की मध्यस्थता में होगी।

सिहोरा विधायक संतोष बरकड़े से प्राप्त जानकारी के आधार पर लक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि सरकार स्तर पर संवाद की यह पहल आंदोलन की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

आंदोलनकारियों में बढ़ा भरोसा

जिला आंदोलन के प्रमुख सत्याग्रही प्रमोद साहू, जो केवल जल ग्रहण कर अन्न सत्याग्रह पर डटे हुए हैं, ने कहा कि उपमुख्यमंत्री द्वारा सिहोरा वासियों को दिया गया आश्वासन अब अमल की ओर बढ़ता दिख रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार जनता की भावना का सम्मान करते हुए सकारात्मक निर्णय लेगी।

धरना स्थल पर जारी अन्न सत्याग्रह

पुराने बस स्टैंड स्थित धरना स्थल पर शुक्रवार को भी क्रमिक अन्न सत्याग्रह जारी रहा। इस दौरान कृष्णकुमार कुररिया, रामजी शुक्ला, डब्बू पाठक, राजेश कुररिया, प्रेमचंद चौधरी, रामेश्वर दाहिया सहित अनेक आंदोलनकारी सत्याग्रह पर बैठे।

सोमवार को भोपाल कूच

मुख्यमंत्री से प्रस्तावित वार्ता की सूचना मिलते ही सिहोरा में उत्साह का माहौल बन गया है। बड़ी संख्या में नागरिक, व्यापारी, सामाजिक संगठन एवं युवा सोमवार को भोपाल रवाना होने की तैयारी कर रहे हैं, ताकि जिला गठन की मांग को और मजबूती से रखा जा सके।शहर में यह चर्चा तेज है कि मुख्यमंत्री से होने वाली यह वार्ता सिहोरा को जिला बनाने की दिशा में निर्णायक कदम साबित हो सकती है। जनमानस में एक बार फिर आशा की नई किरण दिखाई देने लगी है।

Related Articles

Back to top button