प्रशासनमध्यप्रदेश

खुशियों की दास्तॉ उज्ज्वला योजना का गैस कनेक्शन मिलने पर कमला बाई हुई प्रसन्न, प्रधानमंत्री को दिया धन्यवाद

कलयुग की कलम से राकेश यादव

खुशियों की दास्तॉ उज्ज्वला योजना का गैस कनेक्शन मिलने पर कमला बाई हुई प्रसन्न, प्रधानमंत्री को दिया धन्यवाद

कलयुग की कलम कटनी-कटनी जिले के ढीमरखेड़ा तहसील के ग्राम पंचायत कोठी निवासी श्रीमती कमला बाई बैगा उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन पाकर प्रसन्न हैं। कमला बाई कहती हैं कि इस योजना ने मुझे धुएं से मुक्ति दिलाई। इससे पहले मैं खाना चूल्हे में लकड़ी से बनाती थी जिसके कारण कई समस्याएं होती थीं। वर्षाकाल में बड़ी मुश्किल से चूल्हा जल पाता था तथा धुआँ भी बहुत होता था। लेकिन अब मुझे इन सभी झंझटों से मुक्ति मिल गई है। अब मेरे घर में भी गैस चूल्हे से खाना बनने लगा है जिससे में समय पर खाना बनाकर अपने अन्य काम कर लेती हूं। कमलाबाई ने इस योजना को संचालित करने पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को धन्यवाद दिया।

Related Articles

Back to top button