मध्यप्रदेश

जबलपुर इटारसी सेक्शन में घाट पिंडरई में ओएचई तार टूटा, वंदे भारत एक्सप्रेस, अमरकंटक एक्स्प्रेस सहित कई ट्रेनों के पहिए थमे

कलयुग की कलम से रामेश्वर त्रिपाठी की रिपोर्ट

जबलपुर- एमपी में ओएचई (OHE) तार टूटने से कई ट्रेनों के पहिए थम गए। इनमें वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन भी शामिल है जो कि दो घंटे स्टेशन पर ही खड़ी रही कई अन्य गाड़ियां भी घंटों लेट हो चुकी हैं। जबलपुर इटारसी सेक्शन में घाट पिंडरई में यह हादसा हुआ हालांकि किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ। यहां सी 5 ओएचई तार टूट गया जिसे सुधार दिया गया है।
हादसे के बाद बिजली सप्लाई बंद हो गई जिससे वंदे भारत ट्रेन सहित अन्‍य कई ट्रेनों के पहिए थम गए। नरसिंहपुर जिले के घाट पिंडरई में ओएचई ब्रेकेज तार टूट गया। अचानक चिंगारी निकली और तार जमीन पर आ गिरा जिससे रेल संचालन रुक गया।
ओएचई का तार टूटने से बिजली सप्लाई बंद हो गई जिससे इटारसी व भोपाल की ओर आने वाली गाड़ियां जहां की तहां खड़ी हो गईं। टूटे तार को जोड़ने का काम शुरु किया गया जोकि दो घंटे तक चला। तब तक रेल यातायात बंद रहा। इस दौरान रूट की सभी ट्रेनें रुकी रहीं।
जबलपुर से भोपाल की ओर आने वाली 20174 वंदे भारत नरसिंहपुर स्टेशन पर खड़ी रही। वंदे भारत ट्रेन नरसिंहपुर में दो घंटे खड़ी रही। अमरकंटक एक्सप्रेस करकबेल में छह घंटे खड़ी रही, दानापुर एक्सप्रेस भिटौनी में खड़ी रही। ट्रेनों में यात्री परेशान होते रहे।
नरसिंहपुर के स्टेशन मास्टर सुनील जाट के अनुसार घाट पिंडरई के पास ओएचई ब्रेकेज टूट गया। इस तार में 25 हजार केवी की बिजली सप्लाई रहती है। तार के टूटने से तेज चिंगारी भी निकली पर कोई नुकसान नहीं हुआ है। तार टूटने से बिजली सप्लाई थम जाने के कारण रेल यातायात अवरुद्ध हो गया था। सुधार कार्य के बाद सभी ट्रेनें रवाना कर दी गईं।

Related Articles

Back to top button