Blog
एमपी के दमोह में अवैध पटाखा फैक्ट्री व गोदाम में ब्लास्ट, इस भीषण विस्फोट में फैक्ट्री मालिक के साथ तीन के उड़े चीथड़े, 11 गंभीर
कलयुग की कलम से रामेश्वर त्रिपाठी की रिपोर्ट

भोपाल/दमोह- एमपी के दमोह में बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक मकान में भीषण विस्फोट हो गया। विस्फोट से मकान ध्वस्त हो गया और मलबे में कई लोग दब गए। तेज आवाज सुनकर हर कोई दहल उठा। बताया जा रहा है कि मकान में भारी मात्रा में बारूद रखा था जिसमें ब्लास्ट हो गया। दमोह में अवैध पटाखा फैक्ट्री व गोदाम में ब्लास्ट हो गया। इस घटना में फैक्ट्री मालिक समेत तीन लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में दो महिलाएं हैं। इस हादसे में फैक्ट्री में काम कर रहे 11 मजदूर भी बुरी तरह झुलस गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यहां भारी मात्रा में बारूद रखा था। ब्लास्ट होनेपर बारूद की चपेट में आने से फैक्ट्री मालिक के शरीर का आधा हिस्सा चीथड़ों में तब्दील हो गया।
घटना दोपहर करीब 1 बजे की बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वहीं पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।
मृत लाए गए लोगों की संख्या:-3
रिंकी कोरी पति लक्ष्मण कोरी उम्र 30,
अपूर्वा खटीक पिता कैलाश खटीक उम्र 19 वर्ष,
अभय गुप्ता उर्फ छुट्टन गुप्ता।
इन 11 मजदूरों का चल रहा इलाज
उमा कोरी 22 वर्ष, रचना पति कमला प्रसाद अहिरवार उम्र 50, पुष्पा पति खेमचंद उम्र 45 वर्ष, भारती पति परषोत्तम चक्रवर्ती उम्र 30 वर्ष नया बाजार, रामकली पति स्व० मागचंद कोष्ठी उम्र 47 वर्ष गराउ, हेमलता चक्रवर्ती पति स्व० दिलीप कुमार की उम्र 50 , विमला पति घनश्याम प्रजापति उम्र 40 गडराउ, सुशीला पति सुखचैन चक्रवर्ती उम्र 39 गडराउ, नेहा पति दुर्गा अहिरवार उम्र 47 मंजपुरा फुटेरा वार्ड 02, विनीता राजपूत पति चन्द्रभान उम्र 55 मारुताल, मोहिनी रैकवार पति मुरली रैकवार उम्र 35 बड़ापुरा।
