एक्सक्लूसिव खबरेंप्रशासनमध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना के हितग्राहियों को रजिस्ट्री में मिलेगी राहत, ग्राम रोजगार सहायक करेंगे मदद! जिला पंचायत सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर के निर्देश, सीएससी और अटल ई-सेवा केंद्रों के माध्यम से पूरी होगी प्रक्रिया; पंचायत स्तर पर हितग्राहियों को दी जाएगी जानकारी

कलयुग की कलम से राकेश यादव

स्वामित्व योजना के हितग्राहियों को रजिस्ट्री में मिलेगी राहत, ग्राम रोजगार सहायक करेंगे मदद! जिला पंचायत सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर के निर्देश, सीएससी और अटल ई-सेवा केंद्रों के माध्यम से पूरी होगी प्रक्रिया; पंचायत स्तर पर हितग्राहियों को दी जाएगी जानकारी

कलयुग की कलम कटनी – स्वामित्व योजना के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों की रजिस्ट्री प्रक्रिया को आसान बनाने और उन्हें अनावश्यक परेशानियों से बचाने के लिए जिला प्रशासन ने पहल की है। कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देश पर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने सभी जनपद पंचायतों के सीईओ को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने ग्राम पंचायत स्तर पर पात्र हितग्राहियों को रजिस्ट्री संबंधी कार्यवाही पूरी कराने में सहयोग उपलब्ध कराने पर जोर दिया है।

सीएससी और अटल ई-सेवा केंद्रों से पूरी होगी प्रक्रिया

जिला पंचायत सीईओ ने निर्देशित किया है कि स्वामित्व योजना से संबंधित रजिस्ट्री की प्रक्रिया शासन द्वारा स्थापित कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) और अटल ई-सेवा केंद्रों के माध्यम से पूरी कराई जाए। इसके लिए सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे संबंधित ग्राम पंचायतों तक आवश्यक जानकारी और दिशा-निर्देश पहुंचाना सुनिश्चित करें, ताकि पात्र हितग्राहियों को निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने में किसी प्रकार की कठिनाई न हो।

हितग्राहियों की मदद करेंगे ग्राम रोजगार सहायक

निर्देशों के अनुसार, ग्राम रोजगार सहायक (जीआरएस) की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। वे स्वामित्व योजना के हितग्राहियों और आवेदकों को नजदीकी सीएससी केंद्र तक पहुंचने तथा रजिस्ट्री संबंधी प्रक्रिया पूरी कराने में आवश्यक सहयोग प्रदान करेंगे। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को संबंधित सेवाओं तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी और उन्हें जानकारी के अभाव में इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा।

अटल ई-सेवा केंद्रों की सूची पंचायतों को उपलब्ध कराने के निर्देश

जिला पंचायत सीईओ ने संबंधित अधिकारियों को अटल ई-सेवा केंद्रों की सूची प्राप्त कर ग्राम पंचायतों के माध्यम से हितग्राहियों को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए हैं। इसका उद्देश्य पात्र आवेदकों को संबंधित केंद्रों की जानकारी समय पर उपलब्ध कराना और रजिस्ट्री प्रक्रिया को सुगम बनाना है।

समय-सीमा में कार्य पूरा करने पर जोर

सुश्री कौर ने इस कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, संबंधित अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि स्वामित्व योजना के पात्र हितग्राहियों की रजिस्ट्री संबंधी कार्यवाही निर्धारित समय-सीमा में पूरी हो। जिला प्रशासन की इस पहल से योजना के लाभार्थियों को प्रक्रिया पूरी करने में सहूलियत मिलने की उम्मीद है।

Related Articles

Back to top button