उमरियापान में श्रद्धा और संकल्प के साथ मनाया गया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस,भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन, वक्ताओं ने बताया राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान का महत्व
कलयुग की कलम से राकेश यादव

उमरियापान में श्रद्धा और संकल्प के साथ मनाया गया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस,भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन, वक्ताओं ने बताया राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान का महत्व
कलयुग की कलम उमरिया पान – भारतीय जनता पार्टी मंडल उमरियापान द्वारा मंगलवार को भारत के महान राष्ट्रवादी चिंतक, शिक्षाविद एवं भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंडल एवं बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने भारतीय जनसंघ की स्थापना कर राष्ट्रवादी विचारधारा को नई दिशा प्रदान की और संगठन को मजबूत करने में उनका योगदान सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।
पूर्व जिला मंत्री विजय दुबे ने डॉ. मुखर्जी के जीवन चरित्र एवं उनके राष्ट्रहित में किए गए संघर्षों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका त्याग और बलिदान देश की एकता और अखंडता के प्रति समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से उनके आदर्शों को आत्मसात कर समाज और राष्ट्र के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में पिछड़ा वर्ग जिला उपाध्यक्ष संदीप सोनी, मंडल महामंत्री अंकित झारिया, मंडल कार्यालय मंत्री दिनेश असाटी, सोशल मीडिया प्रभारी अखिलेश नामदेव, वैभव चौरसिया, विनोद साहू, नीलू साहू, नरेश जायसवाल सहित मंडल एवं बूथ स्तर के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का वातावरण राष्ट्रभक्ति और संगठनात्मक प्रतिबद्धता से ओतप्रोत रहा। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प भी लिया।



