Blogमध्यप्रदेश

एमपी के जबलपुर जिले में सड़क पर एक साथ 4 लोगों की हत्या, फैली सनसनी

कलयुग की कलम से रामेश्वर त्रिपाठी की रिपोर्ट

जबलपुर से करीब 25 किमी पाटन में एक युवक ने फरसा मारकर चार लोगों की हत्या कर दी। हमले में एक व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गए, जिसे गंभीर हालत में इलाज के लिए भेजा गया है। आरोपित ने पुरानी रंजिश में बीच सड़क पर ही चार लोगों को मार दिया। घटना की वजह जमीन विवाद बताया जा रहा है।

पाटन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपित घटना के बाद फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश में लगी है। प्रारंभिक जांच में यही बात सामने आ रही है कि आरोपित युवक की इन लोगों से पुरानी रंजिश चल रही थी, इसी के चलते उसने इन पर हमला किया है।

घटना को लेकर ग्रामीणों में जबरदस्त आक्रोश

जिस प्रकार से यह हत्या हुई है, उससे पूरे ग्रामीण सड़क पर उतर आए हैं। सभी पुलिस के बड़े अधिकारियों को बुलाने की मांग कर रहे हैं। कोई बड़ी घटना और न हो इसलिए पुलिस ने भी अन्य थानों से भी फोर्स बुला लिया है।

Related Articles

Back to top button