मध्यप्रदेशमें दतिया जिले में कलेक्टर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 8 पटवारियों को निलंबित कर दिया है। बता दें कि, सरकार द्वारा 18 जुलाई से राजस्व महा अभियान 2.0 चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत नक्शा, सीमांकन और ईकेवाईसी से संबंधित मामलों को जल्द से जल्द सुलझाया जाएगा।
लापरवाही के चलते 8 पटवारी निलंबित
मध्यप्रदेश शासन द्वारा चलाए जा रहे राजस्व अभियान 2.0 के अंतर्गत दतिया जिले में नक्शा तरमीम और ईकेवाईसी में लापारवाही करने के चलते 8 पटवारियों को निलंबित कर दिया है। इन्हें कलेक्टर संदीप कुमार माकिन द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।