प्रशासनमध्यप्रदेश

बीड़ी एवं खदान श्रमिकों के अध्ययनरत बच्चों के लिए वित्तीय सहायता नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर आवेदन 30 सितम्बर तक 

कलयुग की कलम से राकेश यादव

बीड़ी एवं खदान श्रमिकों के अध्ययनरत बच्चों के लिए वित्तीय सहायता नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर आवेदन 30 सितम्बर तक

कलयुग की कलम कटनी-भारत सरकार, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय श्रम कल्याण संगठन जबलपुर द्वारा बीड़ी एवं खदान श्रमिकों के अध्ययनरत बच्चों के लिये वित्तीय सहायता योजना के अंतर्गत वर्ष 2024-25 में नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर प्री-मेट्रिक श्रेणी में शिक्षण के लिये आवेदन तिथि 31 अगस्त से बढ़ाकर 30 सितम्बर 2024 तक कर दी गई है। पोस्ट मेट्रिक के लिये आवेदन करने की अंतिम 31 अक्टूबर निर्धारित है।

शैक्षणिक सत्र वर्ष 2024-25 के लिये शिक्षा वित्तीय सहायता योजना में बीड़ी, चूना पत्थर, डोलोमाईट, लौह-मैंग्नीज-क्रोम अयस्क खदान श्रमिकों के मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थानों में कक्षा एक से उच्च शिक्षा ग्रहण करने पर एक हजार रूपये से 25 हजार रूपये तक छात्रवृत्ति स्वीकृत की जाती है। योजना का लाभ प्राप्त करने के लिये पात्र विद्यार्थियों के लिये नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 30 जून से प्रारंभ हो चुकी है, जो कि 30 सितम्बर तक जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button