आस्थाएक्सक्लूसिव खबरेंमध्यप्रदेश

रिमझिम फुहारों के बीच गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, थिरकते भक्तों ने दी बप्पा को भावपूर्ण विदाई,गोकुलधाम सोसायटी राहुल बाग में आस्था और उल्लास का दिखा अद्भुत संगम, अगले बरस जल्दी आने की भक्तों ने लगाई पुकार

कलयुग की कलम से राकेश यादव

रिमझिम फुहारों के बीच गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, थिरकते भक्तों ने दी बप्पा को भावपूर्ण विदाई,गोकुलधाम सोसायटी राहुल बाग में आस्था और उल्लास का दिखा अद्भुत संगम, अगले बरस जल्दी आने की भक्तों ने लगाई पुकार

कलयुग की कलम कटनी – गणेश उत्सव के समापन अवसर पर गोकुलधाम सोसायटी, राहुल बाग के श्रद्धालुओं ने प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश को भक्ति और भावनाओं के बीच विदाई दी। रिमझिम बारिश की फुहारें भी श्रद्धालुओं के उत्साह को कम नहीं कर सकीं। गणपति विसर्जन यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र ‘गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ’ के जयघोष से गूंज उठा।

विधि-विधान से पूजा-अर्चना और महाआरती के बाद भगवान श्री गणेश की प्रतिमा को विसर्जन के लिए ले जाया गया। ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों की धुन पर श्रद्धालु जमकर थिरके। महिलाओं, पुरुषों और युवाओं ने नृत्य करते हुए बप्पा को विदाई दी। बारिश के बीच भी श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बना।

विसर्जन से पूर्व प्रसाद वितरण एवं भंडारे का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान श्री गणेश से परिवार और समाज में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। पूरे गणेश उत्सव के दौरान बना भक्तिमय माहौल विसर्जन के समय भावुकता में बदल गया। भक्तों ने नम आंखों से अपने आराध्य को विदा करते हुए कहा— “बप्पा, अगले वर्ष फिर जल्दी आना।”

इस अवसर पर दशरथ अग्रवाल, लक्ष्मी योगेंद्र कुमार असाटी, पुष्पा बलवंत सिंह नेगी, ज्योति पीयूष विजयवर्गीय, संध्या वीरेंद्र द्विवेदी, रूबी संजीव सिंह, माया अवतार सिंह टुटेजा, रिंकी आनंद सरावगी, प्रीति कौशल जायसवाल, अलका अविनाश अग्रवाल, मीनाक्षी सुधीर गुप्ता, सोनल अमित अग्रवाल, ममता संजय अग्रवाल, मौसम, आकाश, डाल, कृष्णा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

विसर्जन के दौरान आयोजन समिति और प्रशासन द्वारा व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा गया। श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्ण एवं श्रद्धापूर्ण वातावरण में गणेश प्रतिमा का विसर्जन कर आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

भक्ति, आस्था और उल्लास के साथ गणेश उत्सव का समापन हुआ। अब श्रद्धालुओं को अगले वर्ष बप्पा के पुनः आगमन का इंतजार रहेगा।

Related Articles

Back to top button