Blog

MP में 1.27 करोड़ लाड़ली बहनों को मिले ₹1552.73 करोड़, सीएम डॉ मोहन यादव ने जारी की ‘लाडली बहना योजना’ की 22वीं किस्त..

कलयुग की कलम से रामेश्वर त्रिपाठी की रिपोर्ट

Ladli Behna Yojana- मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार से एमपी की लाडली बहनों के खातों में मार्च महीने की किस्त जारी कर दी है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित लाड़ली बहनों के राशि अंतरण कार्यक्रम में लाडली बहनों की राशि के साथ ही 26 लाख बहनों को सिलेंडर रीफिलिंग हेतु ₹55.95 करोड़ ट्रांसफर किए गए और स्व-सहायता समूह सम्मेलन एवं राज्य स्तरीय पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम भी हुआ।

CM ने चलित जैविक हाट बाजार को दिखाई हरी झंड़ी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के स्व-सहायता समूहों के उत्पादों की प्रदर्शनी का शुभारंभ एवं विभिन्न स्टाल्स का अवलोकन भी किया। इस दौरान भोपाल में संचालित होने वाले चलित जैविक हाट बाजार के तीन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना भी किया गया।

महिला दिवस पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की सुरक्षा और काफिले की पूरी कमान आज नारी शक्ति के हाथों में है। सुरक्षा की जिम्मेदारी उप पुलिस अधीक्षक बिट्टू शर्मा के पास है, जबकि मुख्यमंत्री‌ का वाहन इंस्पेक्टर इरशाद अली चला रही हैं। कारकेड संचालन की जिम्मेदारी सपना सहित अन्य महिला चालकों पर है। वहीं ओएसडी का दायित्व  श्रीलेखा श्रोत्रिय निभा रही हैं, जबकि प्रेस अधिकारी की जिम्मेदारी बिंदु सुनील व  सोनिया परिहार के पास है।

इन पुरस्कारों का वितरण

सीएम डॉ मोहन यादव महिला एवं बाल विकास विभाग के जिन पुरस्कारों का वितरण किया। वे राष्ट्र माता पद्मावती पुरस्कार (2023), राजमाता विजयाराजे सिंधिया समाज सेवा पुरस्कार (2023-24), रानी अवंती बाई वीरता पुरस्कार (2024) और विष्णु कुमार महिला एवं बाल कल्याण समाज सेवा सम्मान पुरस्कार (2024) है।

Related Articles

Back to top button