प्रशासनमध्यप्रदेश

तेवरी के साप्ताहिक बाजार में पुलिस का साइबर सुरक्षा अभियान, ‘सेफ क्लिक 2.0’ के जरिए आमजन को किया जागरूक,फर्जी लिंक, ऑनलाइन ठगी और OTP धोखाधड़ी से बचाव के बताए उपाय, साइबर हेल्पलाइन 1930 पर तत्काल शिकायत करने की दी सलाह

कलयुग की कलम से राकेश यादव

तेवरी के साप्ताहिक बाजार में पुलिस का साइबर सुरक्षा अभियान, ‘सेफ क्लिक 2.0’ के जरिए आमजन को किया जागरूक,फर्जी लिंक, ऑनलाइन ठगी और OTP धोखाधड़ी से बचाव के बताए उपाय, साइबर हेल्पलाइन 1930 पर तत्काल शिकायत करने की दी सलाह

कलयुग की कलम स्लीमनाबाद – जिले में साइबर अपराधों की रोकथाम और डिजिटल सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “सेफ क्लिक 2.0” अभियान के तहत स्लीमनाबाद पुलिस ने ग्राम तेवरी के साप्ताहिक बाजार में व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। अभियान के दौरान बाजार में पहुंचे ग्रामीणों, व्यापारियों एवं आम नागरिकों को साइबर ठगी के बदलते तरीकों से सतर्क रहने और सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने की जानकारी दी गई।

पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य के निर्देशन तथा एसडीओपी आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में आयोजित इस अभियान में थाना स्लीमनाबाद पुलिस ने लोगों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, संदिग्ध कॉल, नकली वेबसाइट और सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाले साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया।

पुलिस अधिकारियों ने आमजन को समझाइश दी कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ OTP, बैंक खाते की जानकारी, ATM/CVV या अन्य गोपनीय जानकारी साझा न करें। डिजिटल भुगतान करते समय पूरी सावधानी बरतें और किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें।

कार्यक्रम के दौरान लोगों को यह भी बताया गया कि यदि वे किसी साइबर अपराध का शिकार होते हैं तो बिना देरी किए साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें अथवा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

स्लीमनाबाद पुलिस ने नागरिकों से अपील की कि डिजिटल युग में थोड़ी-सी सतर्कता बड़ी आर्थिक हानि से बचा सकती है। पुलिस का संदेश स्पष्ट रहा—”सतर्क रहें, सुरक्षित रहें और साइबर अपराधियों के झांसे में आने से बचें।”

Related Articles

Back to top button