राजनीति
कांग्रेस को एक और बड़ा झटका, राहुल गांधी की करीबी सिहोरा से विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी रहीं नेता भाजपा में हुईं शामिल
कलयुग की कलम से रामेश्वर त्रिपाठी
जबलपुर- मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव 2023 में करारी हार झेलनी वाली कांग्रेस पार्टी को एक बार फिर से प्रदेश में बड़ा झटका लगा है। लोकसभा चुनाव से पहले महाकौशल की एक बड़ी नेत्री ने कांग्रेस का हाथ छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है। कांग्रेस नेत्री ने अपने कुछ साथियों के साथ बहोरीबंद से भाजपा विधायक प्रणय पांडे की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है।

एकता ठाकुर ने छोड़ा ‘हाथ’
लोकसभा चुनाव के पहले कांग्रेस को मध्यप्रदेश में फिर बड़ा झटका लगा है। जिला पंचायत सदस्य एकता ठाकुर ने अपने साथियों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। बहोरीबंद से बीजेपी विधायक प्रणय पांडे की मौजूदगी में एकता ठाकुर व उनके साथी बीजेपी में शामिल हुए। बता दें कि एकता ठाकुर विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की ओर से सिहोरा सीट से प्रत्याशी थीं। इसके साथ ही वो वर्तमान में प्रदेश यूथ कांग्रेस की इकाई में भी थीं।





