Blogमध्यप्रदेश

एमपी के सिवनी में समस्या सुना रहे किसान को जल संसाधन विभाग के SDO ने कॉलर पकड़कर कार की डिक्की में डाला, वीडियो वायरल होने पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी बोले अफसर हैं या गुंडे?, शिकायत के बाद एसडीओ पर केस दर्ज

कलयुग कलम से रामेश्वर त्रिपाठी

सिवनी- जल-संसाधन विभाग के एसडीओ की कारस्तानी सामने आई है। तिलवारा दायी तट नहर के निरीक्षण को पहुंचे एसडीओ श्रीराम बघेल को किसानों ने समस्या बताई तो खफा हो गए। तमतमाए एसडीओ ने कहा-सीमा में रहो। उन्होंने एक किसान का कॉलर पकड़ा, दूसरे को कार की डिक्की में डालने का प्रयास किया। रविवार को वीडियो वायरल हुआ तो प्रमुख अभियंता विनोद देवड़ा ने एसडीओ को सस्पेंड कर दिया। एसडीओ ने कहा, वह शराब के नशे में था। कर्मचारी को गले लगा लिया। महिला इंजीनियर से अभद्रता कर रहा था। किसान रामदास चौरसिया की शिकायत पर एसडीओ पर केस दर्ज किया गया है।

पहले भी हुए सस्पेंड

एसडीओ बघेल 2022 में भी सस्पेंड हुए। किसान समस्या बता रहा था, तब एसडीओ ने कलेक्टर को अंधा कहा।

Related Articles

Back to top button