जबलपुर- पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय के आदेशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात जबलपुर श्री प्रदीप शेण्डे के निर्देशन में उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री संतोष कुमार शुक्ला, श्री बैजनाथ प्रजापति, श्रीमती संगीता डामोर द्वारा यातायात में पदस्थ अधिकारी/कर्मचारियों को पुलिस अधीक्षक कार्यालय जबलपुर में यातायात संकेतो का व्यवहारिक रूप से एवं मेनूअल तरीके से भी यातायात के सुचारू रूप से संचालन के सम्बंध में प्रषिक्षण दिया गया।
यातायात पुलिस कर्मियों को ट्राफिक सिंग्नल बंद होने पर चौराहो/तिराहो में किस प्रकार हाथ से मेनुअल संकेत के माध्यम से यातायात को चलाया जाता है, साथ ही शहर की भीड भाड वाले क्षेत्रो/मार्गो में जाम की स्थिति निर्मित न हो आदि के उपाय बताये गये।