ग्राम हल्का में बोरिंग में लगी मशीन को सिलौड़ी पुलिस ने किया जप्त
MP ढीमरखेड़ा सिलौंडी-कटनी कलेक्टर श्री अवि प्रसाद के प्रतिबंधित आदेश के बाद भी बोरिंग करने को नहीं मान रहे लोग सिलौडी पुलिस चौकी के अंतर्गत आने वाले ग्राम हल्का में प्रतिबंध के बावजूद तकरीबन सुबह 8:00 बजे बोरिंग मशीन से खनन किया जा रहा था शिकायत मिलने पर सिलौडी चौकी प्रभारी सीताराम बागरीअपने स्टाफ के साथ पहुंचे पुलिस को देखते हुए बोरिंग मशीन वाहन चालक फरार हो गया पुलिस ने वाहन ऑपरेटर को पकड़कर इसकी जानकारी नायब तहसीलदार दिनेश असाटी को दी नायब तहसीलदार एवं हल्का पटवारी मौके पर पहुंचकर पंचनावा कार्यवाही कर बोरिंग मशीन को जप्त कर थाने में खड़ा कराया