मध्यप्रदेश

पिपरिया सहलावन बिजली का कार्य करते समय युवक को खंभे में लगा करंट लगते ही नीचे गिरा युवक ग्रामीणने पहुंचा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उमरिया पान जहां जांच के दौरान डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया बिजली विभाग के कर्मचारी जानते हुए बन रहे अनजान दे रहे गोलमोल जवाब आखिर युवक किसके कहने पर चढ़ा खंभे पर बिजली सुधारकार्य करने के लिए

कलयुग की कलम से राकेश यादव

पिपरिया सहलावन बिजली का कार्य करते समय युवक को खंभे में लगा करंट लगते ही नीचे गिरा युवक ग्रामीणने पहुंचा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उमरिया पान जहां जांच के दौरान डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया बिजली विभाग के कर्मचारी जानते हुए बन रहे अनजान दे रहे गोलमोल जवाब आखिर युवक किसके कहने पर चढ़ा खंभे पर बिजली सुधारकार्य करने के लिए सोचनीय विषय

कलयुग की कलम कटनी. उमरियापान थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पिपरिया सहलावन में बुधवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक बिजली का सुधार कार्य करने के दौरान बिजली के पोल से गिर गया। करंट लगते ही धड़ाम से नीचे आ गया। आनन-फानन में ग्रामीणाें ने उसे स्वास्थ्य केंद्र उमरियापान में भर्ती कराया, जहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद से परिजनों व ग्रामीणों में आक्रोश है। सूचना पर पहुंची पुलिस व विद्युत विभाग के अधिकारियों ने मामले को जांच में लिया है। वहीं बिजली कंपनी के अधिकारी मामले को रफा-दफा करने में जुट गए हैं।

जानकारी के अनुसार उमरियापान थाना क्षेत्र के झुनकी गांव निवासी कालू पिता गोपी लाल कोल (38) बुधवार दोपहर खलरी फीडर के पिपरिया सहलावन गांव में विधुत संबंधी सुधार कार्य कर रहा था। बताया जा रहा है कि विद्युत विभाग के कहने पर ही यह काम करता था। जब यह सुधार कार्य कर रहा था तो करंट की चपेट में आ गया और जमीन पर गिर गया। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीण उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उमरियापान लेकर पहुंचे, जहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम करते हुए मामले को जांच में लिया है। थाना प्रभारी सिद्धार्थ राय ने कहा कि मामले में जांच जारी है। जांच रिपोर्ट अनुसार आगे की कार्रवाई होगी।

विभाग के अधिकारी नहीं मान रहे अपना कर्मचारी:- ग्रामीणों ने बताया कि यह विद्युत विभाग से जुड़ा व्यक्ति है, जो लाइनमैन आदि के कहने पर क्षेत्र में काम करता था। बगैर सुरक्षा उपकरणाें के कैसे युवक पोल पर चालू लाइन में चढ़ा यह सबसे बड़ा सवाल है। घटना की जानकारी लगने पर डीई ग्रामीण वीके सिंह, सहायक अभियंता चंचल गुप्ता, ढीमरखेड़ा जेई वीरेंद्र सिंह आदि मौके पर पहुंचे। मामले में पूछताछ की। हालांकि विभाग के अधिकारी गोलमोल जवाब दे रहे हैं। चंचल गुप्ता ने कहा कि करंट लगने की सूचना प्राप्त हुई है, मामले की जांच जारी है, युवक किसके कहने पर काम कर रहा था, उसका पता लगाया जा रहा है। जांच रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई होगी।

इनका कहना है

कालू विभाग का कर्मचारी नहीं है। वह किसके कहने पर सुधार कार्य करने के लिए पोल पर काम कर रहा था, उसका पता लगाया जा रहा है। परिजनाें व विभाग के कर्मचारियाें से भी पूछताछ की जाएगी। जांच रिपोर्ट अनुसार कार्रवाई होगी।

वीके सिंह, डीई ग्रामीण।

Related Articles

Back to top button