मध्यप्रदेश

एमपी के दमोह में पुलिस ने गोवध करने वाले आरोपियों का शहर में निकाला जुलुस, इस दौरान आरोपी ‘गाय काटना पाप है, पुलिस हमारी बाप है’ के नारे लगाते सुनाई दिए

कलयुग की कलम से रामेश्वर त्रिपाठी की रिपोर्ट

मध्यप्रदेश के दमोह में गोवध के मामले में प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए दूसरे दिन भी कार्रवाई जारी रखी। शनिवार सुबह सीताबावड़ी क्षेत्र में आरोपियों के शेष अवैध कब्जों पर बुलडोजर चला दिया गया। वहीं, शाम को आरोपियों को पुलिस ने भारी सुरक्षा के बीच जुलूस निकालकर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। इस दौरान आरोपी ‘गाय काटना पाप है, पुलिस हमारी बाप है’ के नारे लगाते सुनाई दिए। इस जुलूस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

भारी पुलिस बल की मौजूदगी में निकला आरोपियों का जुलूस

शाम को दमोह एसपी के निर्देश पर आरोपियों का जुलूस कोतवाली से जिला न्यायालय तक निकाला गया। इससे पहले सभी आरोपियों को जिला अस्पताल ले जाकर मेडिकल परीक्षण कराया गया। लगभग एक किलोमीटर लंबे इस जुलूस को देखने के लिए मुख्य सड़कों पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। गोवध में शामिल कल्लू कुरैशी, उसकी पत्नी रेखा, सादाब, समीर, नवाजिस और पप्पू सहित अन्य तीन आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

अवैध बूचड़खानों पर भी होगी कार्रवाई

टीआई आनंद राज ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ धारा 169/25 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसके अलावा, सीताबावड़ी और कसाई मंडी क्षेत्र में चोरी-छिपे चल रहे अवैध बूचड़खानों की भी जांच की जा रही है, जिन पर जल्द ही कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button