उमरिया पान में भाजपा का संगठनात्मक मंथन, पांच शक्तिकेंद्रों की संयुक्त बैठक में SIR अभियान को बूथ स्तर तक ले जाने की रणनीति तय
कलयुग की कलम से राकेश यादव

उमरिया पान में भाजपा का संगठनात्मक मंथन, पांच शक्तिकेंद्रों की संयुक्त बैठक में SIR अभियान को बूथ स्तर तक ले जाने की रणनीति तय
कलयुग की कलम उमरिया पान -भारतीय जनता पार्टी के पान उमरिया मंडल अंतर्गत पांच शक्तिकेंद्रों पान उमरिया, देवरी पाठक, देवरी मंगेला, परसेल एवं पिपरिया सहलावन के प्रभारी, संयोजक एवं सह संयोजकों की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक उमरिया पान में संपन्न हुई। बैठक में विशेष रूप से SIR को लेकर चल रहे अभियान पर विस्तृत चर्चा की गई तथा इसे बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने के लिए आगामी कार्ययोजना तय की गई।

बैठक में संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका और जनसंपर्क को और सशक्त बनाने पर जोर दिया गया। SIR अभियान के तहत प्रत्येक बूथ पर जिम्मेदारियां तय करने, कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने और आम जनता तक अभियान के उद्देश्य को स्पष्ट रूप से पहुंचाने की रणनीति बनाई गई। वक्ताओं ने कहा कि संगठन की सफलता कार्यकर्ताओं की एकजुटता और जमीनी स्तर पर सक्रियता से ही संभव है।
बैठक में मंडल के SIR प्रभारी एवं जिला मंत्री प्रशांत राय, मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया, पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय दुबे एवं बसंत चौरसिया, मंडल महामंत्री धर्मेन्द्र गौतम एवं अंकित झारिया, मंडल उपाध्यक्ष प्रमोद असाटी, संदीप सोनी, प्रदीप चौरसिया, वैभव चौरसिया, पंकज गौतम, जयपाल सिंह, कार्यालय मंत्री दिनेश असाटी, महेन्द्र कोरी सहित सभी शक्तिकेंद्रों के प्रभारी, संयोजक एवं सह संयोजक उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया कि वे संगठन द्वारा सौंपे गए दायित्वों का निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करें। साथ ही यह भी तय किया गया कि आगामी दिनों में प्रत्येक शक्तिकेंद्र स्तर पर छोटी-छोटी बैठकें कर अभियान की प्रगति की समीक्षा की जाएगी।कार्यक्रम के अंत में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, पार्टी की नीतियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने तथा आगामी राजनीतिक गतिविधियों के लिए पूरी तैयारी के साथ जुटने का संकल्प लिया गया।



