प्रशासन
प्रत्याशियों ने आखिरी समय पर झोंकी चुनाव प्रचार में ताकत, डोर टू डोर पर जोर, कल शाम छह बजे थम जाएगा चुनावी शोरगुल, 16 को रवाना हो जाएंगे मतदान दल
कलयुग की कलम से रामेश्वर त्रिपाठी की रिपोर्ट

भोपाल- विधानसभा चुनाव 2027 के मतदान की घटी नजदीक आ गई है। 15 नवंबर को शाम छह बजे से प्रत्याशियों का चुनावी शोरगुल थम जाएगा। शाम छह बजे के बाद झंडा, बैनर व भीड़ के साथ सभा व रैली नहीं कर सकेंगे। इन अंतिम दिनों में प्रत्याशियों ने अपनी ताकत झोंक दी है। समर्थकों के साथ डोर टू डोर प्रचार के साथ-साथ नुक्कड़ सभाएं कर रहे हैं। इसके अलावा स्टार प्रचारकों को भी बुलाया है। दूसरी पार्टियों को तोडक़र अपनी पार्टी में शामिल करा रहे हैं। ताकि चुनावी माहौल बन सके। ग्वालियर अंचल में भाजपा व कांग्रेस के दिग्गज नेता सभा के लिए भी आ रहे हैं। हालांकि दीपावली के दिन भी प्रत्याशियों ने प्रचार जारी रखा, लेकिन दीपावली पूजन के चलते शाम जन संपर्क के लिए नहीं निकले।
17 नवंबर को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान है। जिला निर्वाचन कार्यालय ने एमएलबी पर तैयारी शुरू कर दी है। मतदान दलों को सामग्री वितरण के लिए अलग-अलग सेक्टर बनाए जा रहे हैं। सेक्टर में कर्मचारी को सामग्री के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। जगह पर सामग्री मिल सकेगी।
मतदान समाप्ति के समय से गिने जाते हैं घंटे
मतदान समाप्ति के समय से 48 घंटे प्रचार थम जाता है। इस बार चुनाव आयोग ने शाम के समय का एक घंटा बढाया है। इस वजह से 17 नवंबर को शाम छह बजे से प्रचार थमने का समय गिना जाएगा। 2018 में चुनाव प्रचार शाम पांच बजे थमा था। क्योंकि वोटिंग पांच बजे खत्म हुई थी।
– 2023 के चुनाव में मतदान के लिए एक घंटा अतिरिक्त मिला है।
इस तरह से कर रहे प्रचार
– प्रत्याशियों के पास प्रचार के दो दिन बचे हैं। सूर्योदय के साथ ही विधानसभा में निकल रहे हैं। सुबह की सैर पर निकले लोगों से संपर्क कर रहे हैं। सुबह नौ बजे से डोर टू डोर जन संपर्क शुरू कर रहे हैं। जन संपर्क शाम चार बजे तक चल रहा है।
-शाम पांच बजे से रात दस बजे के बीच नुक्कड़ सभा कर रहे हैं। भीड़ वाली जगह चिह्नित कर जन संपर्क भी कर रहे हैं।
– बैंड व बाजा पार्टी के साथ निकल रहे हैं। जहां पर जन संपर्क किया है, वहां अपने झंडे व बैनर लगाए हैं।