प्रशासनमध्यप्रदेश

गांवों के विकास की नई कार्ययोजना पर बड़ा फैसला!ग्राम पंचायतों की वार्षिक कार्ययोजना की डेडलाइन 31 अगस्त, जिला-जनपद पंचायतों के लिए 15 सितंबर,जिला पंचायत सीईओ ने तय की जिम्मेदारियां, पांच अधिकारियों-कर्मचारियों की टीम करेगी योजना निर्माण और पोर्टल अपलोडिंग की निगरानी

कलयुग की कलम से राकेश यादव

गांवों के विकास की नई कार्ययोजना पर बड़ा फैसला!ग्राम पंचायतों की वार्षिक कार्ययोजना की डेडलाइन 31 अगस्त, जिला-जनपद पंचायतों के लिए 15 सितंबर,जिला पंचायत सीईओ ने तय की जिम्मेदारियां, पांच अधिकारियों-कर्मचारियों की टीम करेगी योजना निर्माण और पोर्टल अपलोडिंग की निगरानी

कलयुग की कलम कटनी – वित्तीय वर्ष 2026-27 में पंचायतों के विकास कार्यों को व्यवस्थित और योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ाने के लिए वार्षिक कार्ययोजना तैयार करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग तथा पंचायत राज संचालनालय भोपाल से प्राप्त दिशा-निर्देशों के बाद जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने जिले के संबंधित अधिकारियों को समय-सीमा में आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के निर्देश दिए हैं।

ग्राम पंचायतों की वार्षिक कार्ययोजना 31 अगस्त 2026 तक, जबकि जनपद पंचायत एवं जिला पंचायत की वार्षिक कार्ययोजना 15 सितंबर 2026 तक तैयार कर संबंधित प्रक्रिया पूर्ण की जानी है। इसके साथ ही तैयार पंचायत विकास योजना को ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर अपलोड करने की कार्रवाई भी निर्धारित समय-सीमा में पूरी करनी होगी।

“सबकी योजना, सबका विकास” अभियान के तहत बनेगी योजना

वर्ष 2026-27 के लिए “सबकी योजना, सबका विकास” जन योजना अभियान के अंतर्गत पंचायत विकास योजनाओं के गुणवत्तापूर्ण निर्माण पर जोर दिया जा रहा है। जिला पंचायत सीईओ ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि योजनाओं का निर्माण शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप किया जाए, ताकि स्थानीय आवश्यकताओं और विकास प्राथमिकताओं को कार्ययोजना में उचित स्थान मिल सके।

वहीं 16वें वित्त आयोग की अनुदान राशि के उपयोग को लेकर जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप भी आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

नोडल अधिकारी समेत पांच सदस्यीय टीम को जिम्मेदारी

अभियान के सुचारू और प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिला पंचायत सीईओ सुश्री कौर ने श्री ज्ञानेंद्र सिंह, परियोजना अधिकारी को जिला नोडल अधिकारी नामांकित किया है। उनके सहयोग के लिए चार अधिकारियों-कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इनमें जी. किस्पोट्टा, पंचायत समन्वय अधिकारी, नरेश राठौर एवं दिनेश गोस्वामी, लेखापाल तथा मोहम्मद आरिफ, डाटा एंट्री ऑपरेटर शामिल हैं। सभी को नोडल अधिकारी के समन्वय में ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत एवं जिला पंचायत की वार्षिक कार्ययोजना से संबंधित कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए हैं।

समय-सीमा में काम पूरा करने पर जोर

जिला पंचायत सीईओ ने संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि वार्षिक कार्ययोजना तैयार करने से लेकर ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर अपलोडिंग तक की पूरी प्रक्रिया में आवश्यक समन्वय बनाए रखते हुए कार्य को समय पर पूरा किया जाए। इससे पंचायत स्तर पर विकास कार्यों की प्राथमिकता तय करने और उपलब्ध वित्तीय संसाधनों के बेहतर उपयोग का मार्ग प्रशस्त होगा।

Related Articles

Back to top button