मुख्यमंत्री डॉ यादव ने संबल योजना अंतर्गत कटनी जिले के 555 हितग्राहियों के खाते में अंतरित किया करीब 12करोड़ रूपये जिसमें जनपद पंचायत ढीमरखेडा के 106 हितग्रहियों को राशि 2 करोड़ 20 लाख रूपये,अंतरित हुए।
कलयुग की कलम से राकेश यादव

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने संबल योजना अंतर्गत कटनी जिले के 555 हितग्राहियों के खाते में अंतरित किया करीब 12करोड़ रूपये जिसमें जनपद पंचायत ढीमरखेडा के 106 हितग्रहियों को राशि 2 करोड़ 20 लाख रूपये,अंतरित हुए।
कलयुग की कलम कटनी-मुख्यमंत्री डॉ मोहन द्वारा शुक्रवार 28 मार्च को भोपाल स्थित मंत्रालय से मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना अंतर्गत अनुग्रह सहायता राशि का वितरण सिंगल क्लिक के माध्यम से किया गया। कार्यक्रम के दौरान संबल योजना अंतर्गत कटनी जिले के 555 हितग्राहियों को सहायता राशि के रूप में कुल राशि 11 करोड़ 39 लाख रुपये सिंगल क्लिक से डी.बी.टी. के माध्यम से श्रमिक हितग्राहियों के खाते में अंतरित किया।

राज्य स्तरीय कार्यक्रम का लाईव प्रसारण जिले के समस्त निकायों में एवं कलेक्ट्रेट के एन. आईसी कक्ष में किया गया। कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव सहित श्री के. बी. मिश्रा जिला श्रम पदाधिकारी एवं श्री सुनीत प्रताप सिंह, श्रम निरीक्षक एवं रमाकांत लोधी, श्रम निरीक्षक सहित श्रमिकों के आश्रित हितग्राहियों की उपस्थिति रही।
जनपदवार राशि का वितरण
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ यादव द्वारा जनपद पंचायत ढीमरखेडा के 106 हितग्रहियों को राशि 2 करोड़ 20 लाख रूपये, जनपद पंचायत कटनी के 98 हितग्रहियों को राशि 2 करोड़ 2 लाख रूपये एवं जनपद पंचायत बडवारा के 73 हितग्रहियों को राशि 1 करोड़ 58 लाख रूपये, जनपद पंचायत रीठी के 53 हितग्रहियों को राशि 1 करोड़ 14 लाख रूपये अंतरित किये गए। इसी तरह जनपद पंचायत बहोरीबंद के 162 हितग्रहियों को राशि 3 करोड़ 58 लाख रूपये , जनपद पंचायत विजयराघवगढ के 32 हितग्रहियों को राशि 71 लाख रूपये, नगर निगम कटनी के 23 हितग्रहियों को राशि 46 लाख रूपये, नगर परिषद कैमोर के 2 हितग्रहियों को राशि 4 लाख रूपये , नगर परिषद बरही के 4 हितग्रहियों को राशि 8 लाख रूपये एवं नगर परिषद विजयराघवगढ़ के 2 हितग्रहियों को राशि 4 लाख रूपये अंतरित की गयी।




