Blog

जबलपुर संभागीय कमिश्‍नर ने कलेक्टर मण्डला के प्रतिवेदन पर सीएमओ बिछिया को तत्‍काल प्रभाव से किया निलंबित

कलयुग की कलम से रामेश्वर त्रिपाठी की रिपोर्ट

जबलपुर- संभागीय कमिश्‍नर श्री अभय वर्मा ने कलेक्टर मण्डला के प्रतिवेदन पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी बिछिया श्री संजयबाबू घाटोडे को तत्‍काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबित आदेश में कहा गया कि श्री घाटोडे लोकसभा निर्वाचन 2024 की प्रक्रिया अंतर्गत संपत्ति विरूपण के कार्य में लापरवाही बरतने पर तथा निर्वाचन संबंधी कार्य में रूचि नहीं लेने के साथ ही 24 मार्च को बिछिया तहसील के अंतर्गत ग्राम अंजनिया में एक सड़क दुर्घटना के कारण हुये हादासे में मौके पर उपस्थित होने के निर्देश पर भी मौके पर उपस्थित नहीं हुए। 01 अप्रैल को लोकसभा निर्वाचन संबंधी आयोजित बैठक में सूचना देने के बाद भी उपस्थित नहीं हुए। इन सभी कारणों में प्रथम दृष्‍टा श्री घाटोडे द्वारा शासकीय कर्तव्यों के निर्वहन में जानबूझकर अपने पदीय दायित्वों के प्रति स्वेच्छाचारिता एवं लापरवाही पायी गयी। जिसके फलस्‍वरूप कमिश्‍नर श्री वर्मा ने उन्‍हें मध्य प्रदेश नगर पालिका अधिनियम 1961 की धारा 86 एवं मध्य प्रदेश नगर पालिका सेवा (कार्यपालन) नियम 1973 के नियम-36 तथा मध्य प्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम-9 के प्रावधानों के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में श्री घाटोडे का मुख्यालय कलेक्टर कार्यालय मण्डला नियत किया गया है। श्री संजय बाबू घाटोडे को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता रहेगी।

Related Articles

Back to top button